Friday, 14 August 2026

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रवक्ता व मीडिया समन्वयक संजीव अग्रवाल ने एक अहम मुद्दे को मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जनता के समक्ष लाते हुए कहा है कि, भारतीय जनता पार्टी के रमन सिंह की सरकार के शासन काल में अधिकारियों की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि सरकार बदलने के बाद भी वह यथावत जारी है। छत्तीसगढ़ में अधिकारी इतने मन-चले हो गए हैं कि उन्हें कानून व्यवस्था की कोई परवाह नहीं है। 

संजीव अग्रवाल ने कहा कि सरकार चली गई  परंतु भ्रष्ट अधिकारियों के आचरण नहीं बदले। दिनांक 18-03-2019 को छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा रायपुर के डिप्टी कलेक्टर प्रणव सिंह को सूरज कुमार साहू के स्थान पर भाड़ा नियंत्रक,रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। परंतु हैरत की बात है कि इस अधिकारी ने दिनांक 01-03-2019 को ही अपने आपको  रायपुर भाड़ा नियंत्रक मानते हुए आदेश जारी कर दिए। 
अब प्राप्त दस्तावेज़ों के अनुसार या तो शासन के द्वारा कोई गलती हुई है (जिसकी गुंजाईश कम ही है) या फिर यह अधिकारी अपने अधिकार का दुरुपयोग कर रहा है। अब प्रश्न यह है कि क्या यह अधिकारी भ्रष्टाचार की सारी सीमा लाँघ कर काम नहीं कर रहा है ? ऐसे ही अधिकारियों के आचरण के कारण सरकारें बदनाम होती हैं। 
संजीव अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की मौजूदा काँग्रेस सरकार से मांग की है कि इस विषय को संज्ञान में लेकर इस मन-चले अधिकारी पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करे और एक मिसाल पेश करे ताकि इसके जैसे और अधिकारियों तथा कर्मचारियों अपनी मनमानी और भ्रष्टाचार करने से पहले सचेत रहें क्योंकि इन अधिकारियों की करनी का दंश प्रदेश की मासूम जनता को झेलना पड़ता है।

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 08 अप्रैल को सुबह 10 बजे मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर पंडरी में युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलिकाप्टर द्वारा पथरिया विधानसभा जिला मुंगेली के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे पथरिया में आमसभा और दोपहर 1.30 बजे करगीकला, कोटा विधानसभा जिला बिलासपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे सकरी, कसडोल विधानसभा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4.30 बजे पौंसरा में आमसभा और शाम 6 बजे चांटीडीह, बेलतरा विधानसभा जिला बिलासपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे।

रायपुर ।  चैत्र नवरात्र पर्व की शुरूआत आज से हो चुकी है. राजधानी रायपुर में भी मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी है. मां के दरवार में लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. मंदिरों और घरों में तैयारियां तेज हो गई हैं. पहले दिन घटस्थापना के साथ व्रत व पूजा अर्चना शुरू होगी.शहर के महामाया मंदिर काली मंदिर में सबुह से ही भक्तों का तांता लग चुका है.मां के दर्शनों के लिए लोग कतार बनाकर खड़े हुए हैं ।
चैत्रमास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के पहले दिन घटस्थापना के साथ माता की आराधना शुरू होती है. मुहूर्त सुबह 11:44 बजे से 12:34 बजे तक है. इस बार नवरात्र रेवत्री नक्षत्र से शुरू होगा. उदय काल में रेवती नक्षत्र का योग होने से साधना और सिद्धि का फल कई गुना प्राप्त होगा ।
गौरतलब हो कि रायपुर में मंदिरों में शुक्रवार की देर रात से ही कलश स्थापना के लिए पंजीयन होते रहे. 2 से 3 काउंटर बनाकर समितियों ने भक्तों का पंजीयन किया. सबसे ज्यादा साढ़े 10 हजार पंजीयन पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर में कराए गए हैं. इसी तरह रावाभांठा स्थित बंजारी धाम में 9 हजार, काली माता मंदिर में साढ़े 4 हजार और दंतेश्वरी मंदिर में 15 सौ के करीब भक्त जोत प्रज्वलित करा रहे हैं ।

रायपुर ।  चाकूबाजी के तीन आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है. घटना शुक्रवार देर रात की है. हिमालयन हाइट्स में चार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया था. युवक को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया ।
शिकायत के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने चार में से तीन आरोपी को धर दबोचा. एक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया ।
एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि रात में जन्मदिन मनाते समय पटाखा फोड़ने पर युवक से विवाद हो गया. इसके बाद बदमाशों ने युवक को चाक़ू मार दिया. जिससे वह घायल हो गया. फिलहाल तीन आरोपी को पकड़ लिया है. एक आरोपी की तलाश जा रही है ।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed