Friday, 14 August 2026

रायपुर । छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है. अमित जोगी ने पत्र में रेप पीड़ितों से और किन्नरों के मामलों का पत्र में जिक्र किया है. उन्होंने रेप पीड़ितों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला देते हुए सरकार से इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाने कहा है. इसके लिए उन्होंने खरसिया में एक युवती के साथ गैंगरेप के एक मामले का जिक्र किया है ।
अमित जोगी ने पत्र में लिखा है
चुनाव प्रचार के शोरगुल में अक्सर सामाजिक न्याय से वंचित लोगों की आवाज़ दब जाती है. विगत एक हफ़्ते में मेरे संज्ञान में ऐसी दो घटनाए आयी हैं, इन्हें मैं आपके साथ साझा करना चाहता हूँ. पहली घटना खरसिया के गाँव गिद्धा की है. एक 20 वर्षीय बालिका का सामूहिक बलात्कार किया गया. उसके सर पर 40 किलो का पत्थर मारा गया. मस्तिष्क में आई चोट से वो बेहोश हो गयी. क़रीब डेढ़ घंटे बाद उसके परिजनों ने उसे मंदिर के समीप उसी अवस्था में पाया. फिर उसको खरसिया ले गए. खरसिया में उसका इलाज करना संभव नहीं था. दस हज़ार रुपया लेकर रायगढ़ के शासकीय अस्पताल में पहुँचे. वहां उनको बोला गया कि डॉक्टर न होने के कारण पीड़िता का इलाज नहीं हो सकता, उसको रायगढ़ के जिंदल समूह द्वारा संचालित अस्पताल भेजा गया. वहाँ उसका CT स्कैन हुआ लेकिन विशेषज्ञ न होने के कारण उसको वहाँ से रायपुर के एक निजी अस्पताल में रेफ़र कर दिया गया. इस दरमियान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया, किन्तु घटना को देखते हुए यह स्पष्ट है कि उसे अंजाम किसी एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि व्यक्तियों के गिरोह ने दिया ।
रायपुर में जब पीड़िता का इलाज चल रहा था तो बहुत दुख की बात है कि कोई भी शासन का प्रतिनिधि या मंत्री उसे देखने नहीं गया. उसका इलाज का ख़र्चा जिसमे अनेकों प्रकार के टेस्ट और दवाइयाँ इत्यादि सम्मिलित थे का वहन उसके परिजनों को ही करना पड़ा. शासन की तरफ़ से कोई सहयोग नहीं मिला और अंततः पीडिता की मृत्यु हो गई. माननीय सर्वोच्च न्यायालय में इस तरह के मामलों को संज्ञान में लेते हुए केंद्र और राज्य सरकारों को पीड़िताओ को न्याय दिलाने और तत्कालिक उपचार हेतु अनेको प्रावधान बनाया है. बेहद दुख की बात है कि प्रदेश में लगातार महिलाओं के बढ़ते अपराध के बावजूद उन प्रावधानों और क़ानूनों का धरातल पर अमल नहीं किया जा रहा है. अगर घटना के समय पीड़िता को सही समय पर उपचार मिल जाता तो वह आज हमारे बीच होती और उसके दोषी सलाखों के पीछे. ऐसा नहीं हो पाया क्योंकि प्रदेश में न तो जिला स्तरीय और न ही राज्य स्तरीय समितियों का गठन किया गया है और अगर समितियों का गठन किया भी जाता तो आपात चिकित्सा सुविधा न होने के कारण उसका लाभ पीड़िताओं को नहीं मिलता है. मैं आपसे आग्रह करता हूँ कि प्रदेश में महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ते अपराधों को ध्यान में रखते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायाल द्वारा तय किये गए मापदंडों, प्रावधानों और कानूनों को कड़ाई से प्रदेश में लागू किया जाये और इस प्रकरण में ख़ासकर शासन पीड़िता के सम्पूर्ण इलाज का ख़र्चा वहन करे और पीडिता को न्याय दिलाने के लिए एक विशेष पुलिस जाँच दल का गठन किया जाये ।
वहीं किन्नरों के मामले का जिक्र करते हुए अमित जोगी ने लिखा, दूसरा विषय जो मैं आपके संज्ञान में लाना चाहता हूँ वो किन्नर समाज से संबंधित है. किन्नर समाज को समानता से जीने का अधिकार मिले, इस हेतु राजधानी रायपुर में पहल की गई थी. किन्नरों का विवाह सामान्य घर के लड़कों के साथ किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात के भी लोग सम्मिलित हुए. उन्हें आशीर्वाद देने शासन के मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रदेश के अन्य नेता भी उपस्थित हुए. समाचार पत्रों से पता चला की जो उनसे कमिटमेंट किया गया था, आयोजको द्वारा उसे पूरा नहीं किया गया. मुझे विश्वास है कि इस कमी को दूर करने के लिए शासन यथोचित पहल करेगा. किन्नरों का आम लोगो के साथ विवाह और उस विवाह की समाज में स्वीकार्यता बेहद सराहनीय है. किन्तु आज हमारे देश में इस प्रकार के विवाह का कोई क़ानूनी वर्चस्व नहीं है. हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने फ़ैसले में इस प्रकार की शादी को क़ानूनी मान्यता देने के आदेश दिए है. लोकसभा में भी इस संबंध में निजी सदस्य द्वारा विधेयक लंबित है. इसे राज्यसभा ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया है. तमिलनाडु जैसे राज्यों ने किन्नर समुदाय के लोगों के लिए अलग से क़ानूनी प्रावधान बनाए हैं. हमारे छत्तीसगढ़ में भी ऐसे कानूनों की आवश्यकता है. मैं माँग करता हूँ कि वर्तमान विवाह क़ानूनो में आगामी विधानसभा सत्र में संशोधन विधेयक लाया जाए जिसमें विवाह की परिभाषा का विस्तार किया जावे. ये दोनों समाज सुधार से जुड़े बेहद ज़रूरी मुद्दे हैं और इसीलिए मैं आपका और आपकी सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कर रहा हूँ ।

रायपुर ।  राजधानी में बढ़ते अपराध की कड़ी में रविवार को कैनाल रोड पर सुबह-सुबह हुई लूट और चाकूबाजी की घटना और जुड़ गई. बाइक सवार दो युवकों ने एक राहगीर को चाकू मारकर उससे नगदी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए. इस संबंध में राहगीर ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है ।
एएसपी सिटी प्रफुल्ल ठाकुर के मुताबिक, रविवार सुबह 2 मोटरसाइकिल चालकों ने एक राहगीर पंकज कुमार से उसका मोबाइल छीनने के साथ चाकू भी मार दिया. इस पर सिविल लाइन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एएसपी ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मोटरसाइकिल का नंबर भी नहीं आया है. अभी आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं, साथ ही उस एरिया का टावर डंप भी ले रहे हैं. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. अभी विवाद की बात सामने नही आई है. प्रार्थी ने बताया है कि किसी अनजान ने उसके साथ यह घटना की है ।

रायपुर ।  राजधानी में बढ़ते अपराध की कड़ी में रविवार को कैनाल रोड पर सुबह-सुबह हुई लूट और चाकूबाजी की घटना और जुड़ गई. बाइक सवार दो युवकों ने एक राहगीर को चाकू मारकर उससे नगदी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए. इस संबंध में राहगीर ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है ।
एएसपी सिटी प्रफुल्ल ठाकुर के मुताबिक, रविवार सुबह 2 मोटरसाइकिल चालकों ने एक राहगीर पंकज कुमार से उसका मोबाइल छीनने के साथ चाकू भी मार दिया. इस पर सिविल लाइन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एएसपी ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मोटरसाइकिल का नंबर भी नहीं आया है. अभी आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं, साथ ही उस एरिया का टावर डंप भी ले रहे हैं. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. अभी विवाद की बात सामने नही आई है. प्रार्थी ने बताया है कि किसी अनजान ने उसके साथ यह घटना की है ।

रायपुर । भूपेश बघेल ने पिछले दिनों कहा था टारगेट जो तय करता है एचीव दूसरा करता है. पिछली बार हमने 65 सीट का लक्ष्य रखा था, वे लोग 68 जीत गए. इस बार लक्ष्य वो लोग तय कर रहे हैं जीत हम जाएंगे. 11 की 11 सीट. यह बात डॉ. रमन सिंह सरकार में मंत्री रहे प्रेमप्रकाश पांडेय ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
पूर्व मंत्री पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में एक लाख से ज्यादा लोग उपस्थित हुए. यह मौजूदा सरकार की नाकामी को दर्शाता है. साथ ही बताता है कि केंद्र में मोदी की सरकार दोबारा आएगी. उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है तब से अराजकता पैदा हो गई है. कानून व्यवस्था ठप है. ऐसा कोई दिन नहीं है जब घटनाएं न घटित हुई हो. पुलिस इसलिए भी कार्रवाई नहीं कर पा रही है क्योंकि उनके तबादले एक-एक सप्ताह के भीतर हो रहे हैं ।
पांडेय ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है. सरकार बनने के पहले दिन ही एसआईटी बनाई गई थी, लेकिन सौ दिन बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ी. एसआईटी बन रही है तो पुनिया को लेकर जो टेप की चर्चा थी उस पर भी एसआईटी बना दिया गया. पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है. रायपुर, गिरौदपुरी, भिलाई में पुलिस कार्रवाई कर रही है तो कांग्रेस के लोग बाधा बन रहे हैं. पुलिसकर्मियों से मारपीट की जा रही है. अराजक तत्व कह रहे हैं कि हमारी सरकार आ गई है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गृहमंत्री ने बयान दिया कि मेरे विभाग में किसका ट्रांसफर हुआ है मुझे नहीं मालूम. ये क्या बताता है ।
उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल प्रधानमंत्री को मीना बाजार का आइना भेज रहे है, जिसमें छोड़ा बड़ा दिखता और बड़ा छोटा. डेमोक्रेसी ऑफ मिरर आप ही हैं. दो किसानों ने आत्महत्या की है. एक कसडोल का केशव वर्मा और दूसरा बिलाईगढ़ का का किसान. ये किसान कर्ज से नही उबर पाए. एक पुलिसकर्मी यज्ञ कुमार छुट्टी मांग रहा था, लेकिन उसे छुट्टी नहीं दी गई. तो उसने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी. लोकतंत्र में जो बहुमत इस सरकार को मिली है, यह समझ नहीं पा रहे हैं. ये सरकार बहुमत को पचा नहीं पा रही. पशुबल की ओर बढ़ती जा रही है ।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed