Friday, 14 August 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से नक्सलियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है।  विधानसभा चुनाव के बाद से शांत बैठे नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के साथ लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।  आज की बड़ी खबर ये है कि इस बार नक्सलियों ने उस इलाके में ब्लास्ट किए हैं जहां कुछ देर बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चुनावी सभा होने जा रही है।  मतलब मुख्यमंत्री की सभा के ठीक पहले एक बड़ा ब्लास्ट नक्सलियों ने करके इलाके में दशहत फैला दी है।  नक्सलियों के इस ब्लास्ट में आईटीबीपी का एक जवाब घायल हो गया है। 

घटना राजनांदगांव के मानपुर इलाके की है।   मानपुर में ही आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू के लिए शाम को चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं।  लेकिन नक्सली घटना के बाद अब इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है।  साथ ही जवानों ने सर्चिंग तेज कर दी है।  बताया जा रहा है कि नक्सलियों तीन बम इलाके में लगाए थे इसमें दो बम ब्लास्ट हुए हैं।  फिलहाल  इस घटना अभी तक एक जवान के घायल होने की खबर है।  राजनांदगांव इलाके में सुरक्षा की जिम्मेदारी आईटीबीपी के जवानों के जिम्मे है। 
आपको बता दे कि मानपुर घोर नक्सल प्रभावित इलाका है।  इसी इलाके में 2009 में नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था।  जहां तब तत्कालीन एसपी व्हीके चौबे सहित 29 जवान शहीद हो गए थे।

रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ।  रमन सिंह के दामाद, डीकेएस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक और 50 करोड़ रुपये की गड़बड़ियों के आरोपी डॉ।  पुनीत गुप्ता कहां हैं, इस सवाल का पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। पुलिस ने उन्हें 29 मार्च को पेश होने कहा था, लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें फरार घोषित कर दिया। पांच अप्रैल को लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है। मगर पुलिस के हाथ अभी तक तो खाली हैं।

पुलिस ने अभी तक कॉल डिटेल तक नहीं निकाला है। क्या इस प्रकरण में राजनीति है? जबकि यह सीधे-सीधे पुलिस की जांच में सरकारी संपत्ति, सरकारी पैसा व अधीक्षक रहते हुए पद के दुरुपयोग का मामला साबित हो चुका है। सूत्र की मानें तो वे छत्तीसगढ़ में ही छिपे हैं। जानकारी तो यहां तक है कि वे अपने परिजनों के संपर्क में भी हैं।
दूसरी तरफ डीकेएस प्रबंधन, डॉ।  गुप्ता के कार्यकाल में हुए सभी कार्यों की समीक्षा कर रहा है। अतिरेक में हुई भर्तियां, आउटसोर्सिंग में स्टाफ की संख्या को कम कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में जुटी हुई है।
डॉ. गुप्ता के पास तीन सरकारी वाहन थे, बावजूद उन्होंने एक गाड़ी किराए पर ले रखी थी। इस गाड़ी का कहीं कोई पता नहीं है। ट्रेवल एंजेसी के संचालक ने डीकेएस प्रबंधन से संपर्क किया, तो कह दिया गया कि गाड़ी नहीं है। वहीं ट्रेवल एंजेसी से अनबुंध ही खत्म कर दिया गया है। बड़ा सवाल यह है कि गाड़ी कहा हैं। इस एक गाड़ी के एवज में हर महीने 49500 रु।  किराया दिया जाता था।
एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी करने की बात कही है, लेकिन वह दिल्ली-मुंबई तो छोड़िए रायपुर एयरपोर्ट ही नहीं पहुंचा है।डॉ।  गुप्ता विदेश नहीं भागे हैं। उनका पासपोर्ट भी अब तक जब्त सीज नहीं हुआ है। पुलिस एक बार डॉ।  गुप्ता के घर, क्लीनिक गई लेकिन दोबारा नहीं। सवाल पुलिस की जांच पर इसलिए भी उठ रहे हैं कि अभी तक डॉ।  गुप्ता के परिजनों से किसी भी संबंध में कोई भी पूछताछ नहीं की गई है।
लुकआऊट नोटिस जारी कर दिया गया है, सभी एयरपोर्ट को कॉपी भी भेज दी गई है। तलाश जारी है।हमारी की जांच पूरी हो चुकी है। सरकारी संपत्ति का दोहन, पद का दुरुपयोग के पुख्ता सबूत हमारे पास मौजूद हैं। समय रहते केस डायरी कोर्ट में पेश करेंगे।

रायपुर। लोकसभा चुनाव में वो सब सुनने और देखने को मिलेगा जो राजनीति के स्तर को दिखाता और बताता है।  आरोप और प्रत्यारोप के बीच दो राष्ट्रीय दल के दो बड़े नेताओं के बीच सियासी जंग आर-पार की स्थिति में छिड़ चुकी है।  सीएम भूपेश बघेल ने कल जैसे पीएम मोदी को झूठा कहा आज पूर्व सीएम रमन सिंह ने सीएम भूपेश करारा पलटवार कर दिया।  पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि मोदी पर आरोप लगाने से पहले मुख्यमंत्री बघेल को पहले खुद की स्थिति देखनी चाहिए।  देश में अकेले ऐसे मुख्यमंत्री जिसे सीबीआई ने गिरफ्तार किया, जेल गए और अब जमानत पर हैं। 

मुख्यमंत्री ये बाते आज बस्तर रवाना होने से पहले एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।  उन्होंने कहा कि बस्तर लोकसभा में 2 दिन का कार्यक्रम है।  तोंगपाल में सभा के साथ विभिन्न सामाजिक संगठन से मुलाकात होगी।  मोदी के बालोद के कार्यक्रम पर कहा कि मोदी जी के कार्यक्रम के बाद पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में वातावरण का निर्माण हुआ है।  बालोद का ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा है पूरे छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता रिचार्ज हुए है।  मोदी जी को लेकर माहौल बना है पूरा देश मोदी जी के साथ खड़ा हो रहा।  बालोद में चिलचिलाती गर्मी में 20 हजार लोग टेंट के बाहर खड़े थे ये मोदी जी का करिश्मा है।   सीएम कमलनाथ के ओएसडी के ठिकाने पर आयकर के छापे पर कहा कि ये एक सामान्य प्रक्रिया है जांच आगे बढ़ती है ।  केंद्र के दबाव पर कार्रवाई के लग रहे आरोपों के सवाल पर कहा कि विभागीय करवाई है, पैसे कागजात जब्त हो रहे है मतलब साफ है पुख्ता सूचना थी।  इसका चुनाव से कोई लेना देना नही है।  भोपाल आईटी की जानकारी के बगैर छापे पर कहा लोकल लोग को पता नही होता ऐसी करवाई पर। 
अन्तागढ़ मामले में ऑडियो की चंडीगढ़ लैब द्वारा जांच से इनकार करने के सवाल पर कहा कि अभी तो बहुत झटके लगेंगे भाई यह तो शुरुआती झटके है।  आगे-आगे बहुत झटके लगेंगे और कोर्ट जाएंगे तो वहां भी झटके लगेगे।  जितने साक्ष्य और प्रमाण हैं सब झूठ पर आधारित है।  कोर्ट में भी इनकी हालात खराब होगी।  भजपा के राजधर्म निभाने वाले ट्वीट पर कहा कि  प्रदेश में वित्तीय स्थिति खराब है पेंशन, वेतन रुका है राहत देने का का सीएम को करना चाहिए दुनिया भर की बड़ी नहीं करनी चाहिए।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed