रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पलटवार किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी से सवाल करने पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से जुड़े एक वाक्ये की याद दिलाई है, और नसीहत दी है कि इस वाक्या को बघेल गांठ बांधकर रखें और बचकानी सियासी नौटंकियों से बाज आएं। पूर्व मंत्री चंद्राकर ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल प्रधानमंत्री को आईना भेजने और झूठे व भ्रामक सवाल करने के जिस सत्तावादी अहंकार से ग्रस्त नजर आ रहे हैं, उन बघेल को याद होना चाहिए कि सवाल पूछने वालों के प्रति भी कांग्रेस हमेशा से असहिष्णु रही है
मुख्यमंत्री बघेल पुराने कांग्रेसी हैं तो उन्हें वह वाक्या याद दिलाना जरूरी महसूस हो रहा है कि एक बार पांच सवाल पूछे जाने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि हर भौंकने वाले कुत्ते को जवाब नहीं दिया जाता। केन्द्र में सत्ता पर काबिज कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के इस जवाब से साफ है कि सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस का नेतृत्व कितना असहिष्णु और विचलित हो जाता था और आज भी विचलित हो जाता है। चंद्राकर ने कहा कि दरअसल आज अपने अस्तित्व को बचाने के लिए जूझती कांग्रेस सत्ता पाने की लालसा में झूठ-फरेब, भ्रम और अमर्यादित भाषा का जिस रफ्तार से इस्तेमाल कर रही है, वह बताता है कि कांग्रेस इन दिनों काफी विचलित है।



रायपुर । फरार डॉ पुनीत गुप्ता मामले पर डीकेएस अस्पताल में पुलिस ने दबिश देते हुए डिजिटल लॉकर को खोला है. इस दौरान टेकनीशियन के साथ पुलिस की टीम अस्पताल में मौजूद रही. लेकिन डिजिटल लॉकर से पुलिस को कुछ भी सबूत हाथ नहीं लगे हैं. बता दें कि लॉकर का अभी तक इस्तेमाल ही नहीं किया गया है. गुप्ता के खिलाफ गोलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 15 लाख रुपए खाते में आने के बयान को लेकर किए गए सवाल पर राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने पलटवार करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से कपोलकल्पित बाते हैं. बीजेपी ने किसी मंच ऐसा बयान नहीं दिया है. मैं भूपेश बघेल को चैलेंज देता हूं कि यदि ऐसा कोई प्रमाण है, तो 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करें, मैं वचन देता हूं कि उन्हें एक करोड़ रुपए दूंगा ।
रायपुर । डीकेएस हॉस्पिटल घोटाले मामले में फरार चल रहे पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है. इस संबंध में रायपुर के एसएसपी आरिफ शेख ने पुष्टि की है ।
"
"
B 