Friday, 14 August 2026

रायपुर । चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वालों को जल्द ही उनका पैसा वापस मिलेगा. डीआईजी एचआर मनहर के नेतृत्व में महाराष्ट्र गई चार सदस्यीय दल अध्ययन करने के बाद वापस लौट आया है. अध्ययन दल महाराष्ट्र सरकार के कानून एवं वहां अपनाई जा रही विधि एवं प्रक्रिया का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय के माध्यम से शासन को सौंपी है, जिस पर कार्यवाही जारी है ।
वित्तीय अनियमित कंपनियों के निक्षेपकों के धन वापसी की कार्यवाही भी छत्तीसगढ़ राज्य के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम-2005, नियम-2015 के प्रावधानों के अनुसार गंभीरता पूर्वक की जा रही है. इसके तहत अब तक 03 प्रकरणों में माननीय न्यायालय द्वारा संबंधित अनियमित वित्तीय कंपनियों के संपत्ति की कुर्की के अंतिम आदेश जारी किये गये हैं.  25 प्रकरणों में जिला दण्डाधिकारी द्वारा संबंधित कंपनियों के संपत्ति की कुर्की के अंतःकालीन आदेश जारी ये गये हैं एवं 19 प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक द्वारा अनयिमित वित्तीय कंपनियों के संपत्ति का ब्यौरा प्राप्त कर कुर्क आदेश जारी करने के प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी को प्रेषित किये गये हैं. इस तरह कुल 50 प्रकरणों में संबंधित कंपनियों की परिसंपत्ति कुर्की कर निक्षेपकों के धन वापसी की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है ।
आपको बता दें कि चिटफंड कंपनियों में निवेशकों का पैसा लौटाने के मामले में 5 फरवरी को  कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसमें एडीजी के नेतृत्व में 4 सदस्यीय दल को महाराष्ट्र भेजने का निर्णय लिया गया था. दल द्वारा महाराष्ट्र में चिटफंड कंपनियों द्वारा ठगी के शिकार बनाए गए लोगों का पैसा किस तरह से लौटाया जा रहा है उसके अध्ययन के लिए भेजा गया था ।

रायपुर । एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान आज गढ़कलेवा पहुंचे हुए थे. शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद चखने के बाद जमकर सराहना की. उन्होंने गढ़कलेवा में मिट्टी के कुल्हड़ में चाय की चुस्की भी ली. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगली बार जब फिर से छत्तीसगढ़ आना होगा तो गढ़कलेवा जरुर आऊंगा ।
शिवराज सिंह चौहान को जब ये बात पता चला कि गढ़कलेवा का संचालन महिला समूहों द्वारा किया जा रहा है तो वे ये सुनकर बेहद खुश नजर आये. शिवराज सिंह चौहान ने गढ़कलेवा की जमकर तारीफ की. बता दें कि शिवराज सिंह चौहान आज बस्तर दौरे पर पहुंचे थे।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने बस्तर क्षेत्र में कई सभाएं ली. बस्तर दौरे के बाद वे सीधे रायपुर भाजपा कार्यालय पहुंचे. फिर भाजपा कार्यकर्ताओं के आग्रह पर शिवराज सिंह चौहान गढ़कलेवा पहुंचे हुए थे ।

रायपुर । बीजेपी के रायपुर से प्रत्याशी सुनील सोनी ने आज नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दूसरे सेट का नामांकन दाखिल किया। वे गाजे - बाजे के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। एकात्म परिसर से कलेक्टर कार्यालय तक बीजेपी ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व सीएम रमन सिंह,नेताप्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, सांसद रमेश बैस सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। बता दें कि बीजेपी ने इस बार रायपुर से सुनील सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। अभी रमेश बैस यहां से सांसद है। वहीं कांग्रेस की तरफ से प्रमोद दुबे रायपुर से प्रत्याशी है। रायपुर सीट के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed