Friday, 14 August 2026

रायपुर । कारोबारी संजय अग्रवाल गोलीकांड मामले को लेकर मृतक की पत्नी पूजा अग्रवाल ने आज राजेन्द्र नगर थाने जाकर शिकायत आवेदन पुलिस को सौंपा है ।
आवेदन में पूजा अग्रवाल ने लिखा है कि मेरे पति के हत्यारे मनोज सेन के प्रत्यक्षदर्शी साथियों और अन्य साथियों का अभी तक लेखबद्ध बयान पुलिस ने नहीं दर्ज नहीं किया है.पूजा अग्रवाल की शिकायत है कि उसके पति का हत्यारा मनोज सेन है और उसका साढ़ू जिसकी रायफल से हत्या को अंजाम दिया गया.उस पर पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है ।
संयज अग्रवाल की कॉल डिटेल को भी नहीं खंगाला गया है. साथ ही पूजा ने आवेदन में जिक्र किया है कि गोली हत्या कांड में मेरा और मेरे रिश्तेदारों का बयान भी दर्ज किया जाए एवं हत्या से जुड़े सभी साक्षों को शीघ्र जुटाया जाना चाहिए ।
तो वहीं पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल ने कहा…
अभी तक थाने में संजय अग्रवाल की पत्नी पूजा अग्रवाल के द्वारा कोई आवेदन नही दिया गया है.फिलहाल घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और मृतक के आसपास मौजूद 3 से 4 लोगों का बयान लिया गया है, वर्तमान में रायफल को भी एफएसएल के लिए भेजा गया है, वहीं अगर उनकी पत्नी के द्वारा कोई आवेदन पुलिस को दिया जाता है तो वो जिस बिंदु के आधार पर कार्रवाई चाहते हैं उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी ।

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी दंगल शुरू हो चुका है.बसपा व जनता कांग्रेस गठबंधन ने प्रदेश के तीन लोकसभा रायपुर, बिलासपुर, कोरबा के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा 3 अप्रेल को हो चुकी है ।
अजीत जोगी की ओर से भाजपा को 11 सीटों पर रोकने गठबंधन के प्रत्याशियों को जीतने का संकल्प लिया है. वहीं बसपा आज रायपुर जिला कलेक्टोरेट में बुधवार को दोपहर 2 बजे नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे. रायपुर प्रत्याशी खिलेश्वर साहू के साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम, लोकसभा प्रभारी एडवोकेट संजय गजभिये,   केडी टंडन, संतोष मार्कण्डेय, विजय सन्डे सहित कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करेंगे ।
वहीं बिलासपुर से गुरु उत्तम दास गुरु गोसाई साहेब आज नामांकन फार्म जमा करने प्रदेश प्रभारी लालजी वर्मा और एमएल भारती, सहित बसपा व जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की रैली के साथ जाएंगे. बसपा ने 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कई सीटों पर मुकाबला को त्रिकोणीय समीकरण बन सकता है ।

रायपुर । नेशनल हाईवे रोड में आज एक बड़ा हादसा होते-होते उस वक्त टल गया जब एक चलती गाड़ी में आग लग गई. आग लगते ही गाड़ी में सवार मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे गाड़ी को एक किनारे खड़ा किया और भागकर अपनी जान बचाई. इसके साथ ही इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई. इस दौरान गाड़ी की आग बढ़ती ही जा रही थी, टायर में ब्लास्ट के बाद  मौके पर तैनात पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से वहां रास्ता जाम कर दिया ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न घट सके ।
वहीं कुछ देर बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और कार में लगी आग को बुझा लिया गया. गाड़ी में शार्ट-सर्किट की वजह आग लगने का संदेह जताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मारुति की ओमनी कार में सब्जी लेकर दो लोग शास्त्री बाजार से नया रायपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान होटल कोर्टयार्ड मैरियेट के सामने पहुंचते ही गाड़ी में आग लग गई थी. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया ।

रायपुर । अभनपुर के जनपद सदस्य ने सिविल लाइन थाने में मारपीट और वसूली की शिकायत दर्ज कराई है. मामले में आरोपी बाबर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार जनपद सदस्य टिकेन्द्र ठाकुर ने सिविल लाइन पुलिस को बताया कि उसके बेटे को नशेड़ी बनाकर राजातालाब निवासी बाबर खान ने मारपीट और वसूली की है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed