Friday, 14 August 2026

रायपुर ।  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार की दोपहर कांग्रेस का घोषणापत्र (Congress Manifesto) जारी करेंगे, जिसमें न्यूनतम आय योजना (न्याय) और स्वास्थ्य के अधिकार के साथ किसान की कर्ज माफी, नीति आयोग को खत्म करने से लेकर दलितों एवं ओबोसी समुदायों के लिए कई प्रमुख वादे हो सकते हैं। इसको लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है " वक्त है नई सुबह के आगाज़ का वक्त है सबको 'न्याय' देने का वक्त है नई उम्मीदों वाले नए हिंदुस्तान का और वक्त है बदलाव का। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी आज कांग्रेस पार्टी का गरीबों, किसानों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं एवं आमजनों का घोषणापत्र जारी करेंगे।

रायपुर । कांग्रेस के नाम पर चंदा वसूली करने की खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक कांग्रेस के नाम पर चंदा वसूलने के मामले में पंडरी थाने में शिकायत दर्ज की गई है। एक कारोबारी ने यह शिकायत दर्द कराई है। कारोबारी का आरोप है कि महेश कंकरवाल नाम का व्यक्ति कांग्रेस के नाम पर उससे चंदा वसूलता है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में लोकसभा का चुनाव होना है। जबकि परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंड़ी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि जनेऊधारी ढोंगी राहुल गांधी को जब अमेठी के हिन्दुओं ने नकार दिया तो केरल की ऐसी सीट से चुनाव लड़ने पहुंच गए, जहां 51 फीसदी आबादी अल्पसंख्यक हैं।
छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस की जीत पर इतराते हुए देश की सत्ता पर काबिज होने का ख्वाब देखने वाले राहुल गाधी में अगर अपनी सरकारों के प्रति तनिक भी भरोसा होता तो वे इनमें से किसी भी राज्य में चुनाव लड़ सकते थे।
उसेंड़ी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को देश के हिन्दुओं पर भरोसा नहीं है, इसलिए उन्होंने अपने लिए ईसाई-मुस्लिम बहुल क्षेत्र में सुरक्षित ठिकाना तलाशा। प्रधानमंत्री बनने के लिए दिन रात सपने देख रहे राहुल गांधी के लिए इससे शर्मनाक बात क्या होगी कि वे चुनाव जीतने के लिए मंदिर-मंदिर माथा टेकने का ढोंग करते हैं।
जनेऊ पहनकर खुद को हिन्दू बताते हैं और पता नही कहां से गोत्र भी तलाश कर हिन्दुओं के बीच स्वीकार्यता की जुगत भिड़ाते नजर आते हैं। लेकिन खुद संसद पहुंचने के लिए ऐसी सीट चुनते हैं, जहां हिन्दुओं की आबादी निर्णायक भूमिका में नहीं है।

रायपुर  भारतीय प्रशासनिक सेवा-2005 के आईएस रजत कुमार को निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए प्रबंध संचालक बनाया गया है. इस संबंध में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से आदेशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह के हस्ताक्षरित आदेश जारी किया गया है।
आईएस रजत कुमार अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे. वर्तमान में उनके पास समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी है. वे समाज कल्याण विभाग में अभी संचालक के पद पर प्रशासनिक सेवा दे रहे हैं ।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed