Friday, 14 August 2026

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम सात बजे सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और ट्विटर पर लाइव रहेंगे। इस दौरान वे आम जनता के सवालों का जवाब भी देंगें। इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है " भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, “उन्होंने कहा कि लेकिन मेरा तो यह मानना है कि 70 दिन का सीएम हो या 17 साल का कोई नवयुवक, सभी को सवाल पूछने का अधिकार है। हमारे संविधान ने हमें यह अधिकार दिया है. मैं किसी सवाल से नहीं भागता। इसलिए कल आप सभी के समक्ष फेसबुक और ट्विटर पर शाम 7 बजे से आपके सवालों का जवाब देने के लिए हाज़िर रहूंगा.”

रायपुर । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान तीन अप्रैल को बस्तर के सुकमा और कोण्डागांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि चौहान तीन अप्रैल को सुबह करीब साढ़े दस बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे से सुकमा के लिए रवाना होंगे, जहां वह आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर एक बजे कोण्डागांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर वहां से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होना है। जिसमें बस्तर सीट के लिए पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान सांसद दिनेश कश्यप का टिकट काटकर पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने विधायक दीपक बैज को चुनाव मैदान में उतारा है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आठ विधानसभा सीट हैं जिसमें से सात सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

रायपुर। चावल सहित अन्य सामग्री के आवंटन के बावजूद कोटे की दुकानों तक परिवहन करने में नागरिक आपूर्ति निगम पूरी तरह से फेल हो गया है। रायपुर के शहरी इलाकों को छोड़ दिया जाए तो अभनपुर, धरसींवा, तिल्दा, आरंग के ग्रामीण अंचलों में सरकारी राशन दुकानों तक अनाज का परिवहन नहीं हो पाया है।
वहीं खाद्य शाखा भी मार्च के कोटे का चावल आवंटन करने में चूक गया है। इधर, नागरिक आपूर्ति निगम परिवहन करने के लिए वाहनों की कमी की समस्या बता रहा है। जिले में तीन लाख 56 हजार 723 राशनकार्डधारी हैं। वहीं करीब 582 कोटे की दुकानें हैं।
बता दें कि ग्रामीण अंचल में करीब 75 हजार गरीबों के सामने फांके की स्थिति बन गई है। इसके पीछे कारण है कि मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं हो पाया है। ऊपर से कोटे की दुकान से मिलने वाले चावल का भी इस समय भरोसा नहीं है। इस बात की जानकारी होने के बाद प्रशासनिक अमला निर्वाचन में ही उलझा हुआ है।
अब अनाज भी नहीं मिल रहा
अभनपुर के पचरी गांव के हीरामन ध्रुव ने कहा कि किसी तरह मजदूरी कर गृहस्थी चलाते हैं। लेकिन मनरेगा की दो माह से मजदूरी नहीं मिली है। अब कोटे की दुकान में अनाज का स्टॉक नहीं पहुंचने से उधारी में चावल खरीदने के लिए मजबूर हैं।
कोटेदार खुद अनाज का परिवहन को मजबूर
अधिकांश ग्रामीण अंचल के कोटेदार खुद ही अनाज का परिवहन करने को मजबूर हैं, क्योंकि नागरिक आपूर्ति निगम चावल का परिवहन करने में खास रुचि नहीं ले रहा है। ऐसी स्थिति में कोटेदार ही खुद के खर्चे पर भंडारण केंद्र से चावल लाने के लिए विवश हैं
पिछले माह का ही नहीं मिला राशन
अभी ग्रामीण अंचलों में पिछले माह का ही चावल नहीं मिला है। जबकि कोटे की दुकानों का स्टॉक ही खत्म हो गया है। इसके लिए खाद्य विभाग को सूचित भी कर दिया गया था। कोटे की दुकानों की स्थिति का जायजा लेने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों को फुर्सत तक नहीं।
क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षकों की टीम नहीं जाती गांवों में
अपने संबंधित क्षेत्रों में खाद्य निरीक्षकों की टीम गांवों में मौजूद कोटे की दुकानों में तक कभी नहीं जाती। इससे कार्डधारियों के सामने आने वाली समस्या की जानकारी विभागों को नहीं मिल पाती है। इसकी शिकायत भी पूर्व में अभनपुर के जनप्रतिनिधियों ने की थी।
अनाज का आवंटन किया जा चुका है। इसके परिवहन की जिम्मेदारी नागरिक आपूर्ति निगम की है। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। - अनुराग भदौरिया, खाद्य नियंत्रक
अनाज के आवंटन के लिए वाहनों की संख्या कम है। वैसे शहरी इलाकों में विभाग का परिवहन ठीक है। कुछ ग्रामीण इलाकों में परिवहन नहीं होने से दिक्कत है, जिसे शीघ्र दूर कर लिया जाएगा। -आरबी शुक्ला, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम

रायपुर । जिला न्यायालय ने मंगलवार को डेढ़ साल की दूधमुंही बच्ची के साथ रेप के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए चालान पेश होने के महज एक माह के भीतर आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
कोर्ट ने जुर्माने की राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया। जुर्माना नहीं पटाने पर आरोपी को अतिरिक्त एक वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है। मामले की सुनवाई सप्तम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार की कोर्ट में हुई। मामले की पैरवी लोक अभियोजक गाजेंद्र सोनकर ने की।
तेलीबांधा थाना क्षेत्र के जोरा निवासी मुकेश विश्वकर्मा पिता सुमरन विश्वकर्मा को कोर्ट ने दूधमुंही बच्ची के साथ रेप के आरोप में कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी 25 फरवरी को अपने पड़ोस की बच्ची को अपने साथ खेलने के बहाने घर ले गया और वहां रेप किया ।
घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजनों ने घटना की रिपोर्ट थाने में की। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को महज पौन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
यह है पूरा मामला
घटना दिनांक की सुबह बच्ची को उसकी मां गोद में लेकर घर की साफ सफाई कर रही थी। सुबह वह कचरा फेंकने जा रही थी, जहां पहले से मौजूद आरोपी बच्ची को अपने साथ खेलने के लिए ले जाने की बात कहकर साथ ले गया।
घर का कामकाज निपटाने के बाद वह अपनी बच्ची को लेने के लिए गई, तो आरोपी का कमरा बाहर से बंद था। आस-पड़ोस में पतासाजी करने पर जब बच्ची नहीं मिली, तब वह फिर आरोपी के घर गई और दरवाजे पर दस्तक दी। इस पर मुकेश ने बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। बच्ची बिलख-बिलख कर रो रही थी।
चोरी ऊपर से सीना जोरी
बच्ची की मां ने मुकेश से अपनी बच्ची के रोने की वजह पूछा, तो वह उसे कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। प्राइवेट पार्ट से खून निकलता देख बच्ची की मां ने इसकी वजह जानने का प्रयास किया, तो आरोपी ने बच्ची की मां के साथ बदसलूकी करते हुए बच्ची के साथ रेप करने की बात कहते हुए धमकी दी कि उसे जो करना है कर ले, उसका वह कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
पहली बार एक माह के भीतर फैसला
जानकारों की मानें, तो रेप के मामले में चालान पेश होने के एक माह के भीतर कोर्ट ने किसी आरोपी को सजा सुनाई है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मामले की विवेचना कर दो मार्च को कोर्ट में 32 पेज का चालान पेश किया। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी को 13 मार्च को आरोपपत्र पढ़कर सुनाया और अपना पक्ष रखने के लिए कहा था।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed