Friday, 14 August 2026

रायपुर । भूपेश बघेल ने पिछले दिनों कहा था टारगेट जो तय करता है एचीव दूसरा करता है. पिछली बार हमने 65 सीट का लक्ष्य रखा था, वे लोग 68 जीत गए. इस बार लक्ष्य वो लोग तय कर रहे हैं जीत हम जाएंगे. 11 की 11 सीट. यह बात डॉ. रमन सिंह सरकार में मंत्री रहे प्रेमप्रकाश पांडेय ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
पूर्व मंत्री पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में एक लाख से ज्यादा लोग उपस्थित हुए. यह मौजूदा सरकार की नाकामी को दर्शाता है. साथ ही बताता है कि केंद्र में मोदी की सरकार दोबारा आएगी. उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है तब से अराजकता पैदा हो गई है. कानून व्यवस्था ठप है. ऐसा कोई दिन नहीं है जब घटनाएं न घटित हुई हो. पुलिस इसलिए भी कार्रवाई नहीं कर पा रही है क्योंकि उनके तबादले एक-एक सप्ताह के भीतर हो रहे हैं ।
पांडेय ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है. सरकार बनने के पहले दिन ही एसआईटी बनाई गई थी, लेकिन सौ दिन बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ी. एसआईटी बन रही है तो पुनिया को लेकर जो टेप की चर्चा थी उस पर भी एसआईटी बना दिया गया. पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है. रायपुर, गिरौदपुरी, भिलाई में पुलिस कार्रवाई कर रही है तो कांग्रेस के लोग बाधा बन रहे हैं. पुलिसकर्मियों से मारपीट की जा रही है. अराजक तत्व कह रहे हैं कि हमारी सरकार आ गई है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गृहमंत्री ने बयान दिया कि मेरे विभाग में किसका ट्रांसफर हुआ है मुझे नहीं मालूम. ये क्या बताता है ।
उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल प्रधानमंत्री को मीना बाजार का आइना भेज रहे है, जिसमें छोड़ा बड़ा दिखता और बड़ा छोटा. डेमोक्रेसी ऑफ मिरर आप ही हैं. दो किसानों ने आत्महत्या की है. एक कसडोल का केशव वर्मा और दूसरा बिलाईगढ़ का का किसान. ये किसान कर्ज से नही उबर पाए. एक पुलिसकर्मी यज्ञ कुमार छुट्टी मांग रहा था, लेकिन उसे छुट्टी नहीं दी गई. तो उसने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी. लोकतंत्र में जो बहुमत इस सरकार को मिली है, यह समझ नहीं पा रहे हैं. ये सरकार बहुमत को पचा नहीं पा रही. पशुबल की ओर बढ़ती जा रही है ।

रायपुर । रायपुर के चिकित्सको ने नमो अगेन टी शर्ट पहन कर आम जनता से मिलकर उनको मोदी जी को जिताने के लिए निवेदन किया। आम जनता का उत्साह देखने लायक था,  जब चिकित्सको के टीम उनके पास पहुची तो सभी के चेहरों पर एक अलग मुस्कान थी आम जनता बड़े ही उत्साह के चिकित्सकों का अभिवादन स्वीकार कर रही थी। इतना ही नही जब चिकित्सको का ग्रुप एक अन्य ग्रुप के पास पहुचा तो अन्य ग्रुप ने चिकित्सको को अपने साथ डांस में शामिल भी किया और कहा आप चिंता न करे मोदी जरूर आएंगे, उसके बाद सभी ने चाय पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रम की योजना तैयार की,कल सुंदर नगर के आम बगीचे में चिकित्सकों की टोली पहुचेगी।

आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से डॉ जेपी शर्मा,डॉ अखिलेश दुबे,डॉ विद्याकान्त त्रिवेदी, डॉ शैलेश खंडेलवाल,डॉ रवि राठी,डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी, डॉ जीवन साहू,डॉ राजा राम वर्मा,डॉ लष्मीकांत शर्मा,नीरज अग्रवाल,रवि तिवारी डॉ राजू मार्कण्डेय व अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

रायपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में प्रमुख गवाह फिरोज सिद्दिकी ने पुलिस के ऊपर आरोपियों को बचाने का गंभीर आरोप लगाया है।  सिद्दिकी ने कहा है कि पुलिस आरोपियों को फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रही है ताकि आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल जाये और उन्हें गिरफ्तार न किया जाये।  जबकि जांच एजेंसी को पर्याप्त साक्ष्य दे दिए गए हैं।  मेरा 164 का बयान भी अभी नहीं करवाया जाना पुलिस की भूमिका में संदेह उत्पन्न करता है। 

सिद्दिकी ने कहा सबसे बड़ी और आश्चर्यजनक बात यह है कि लगता है नामजद आरोपियों से एक बार भी कथन नहीं लिया गया है।  शराब माफ़िया और बिल्डर से कोई पूछताछ नहीं की गई है।  जबकि मैंने स्पष्ट शब्दों में अपना कथन दे दिया है इसमें किन-किन की भूमिका रही है।  आरोपियों की घर की तलाशी लेने की बजाए पुलिस द्वारा गवाह के घर की तलाशी लेने की बात कहना आश्चर्य लगता है।  फिरोज सिद्दिकी ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि स्पष्ट शब्दों में मेरा कहना है अगर एसपी के दबाव वाली बयान के बाद फिरोज सिद्दीकी ने ये बयान जारी किया है। 
आपको बता दें अंतागढ़ टेपकांड मामले में फिरोज सद्दिकी से पुलिस ने ओरिजनल रिकॉर्डिंग और रिकॉर्डिंग डिवाइस की मांग की थी।  जिस पर सिद्दिकी ने पुलिस को वीडियो टेप उपलब्ध कराए गए थे।  लेकिन अब बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा टेप की जांच को चंडीगढ़ फोरेंसिक लैब भेजा गया था लेकिन वहां से टेप वापस आ गया है।  लैब ने ओरिजनल रिकॉर्डिंग की मांग की है।  लैब द्वारा कहा गया है कि जो रिकॉर्डिंग जांच के लिए सौंपी गई थी वह कॉपी पेस्ट है।  जिसके बाद पुलिस असली टेप हासिल करने के लिए प्रमुख गवाह फिरोज सिद्दिकी के घर की सर्चिंग किये जाने की बात कह रही है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed