- रायपुर
- Posted On
नक्सली ब्लास्ट में विधायक भीमा मंडावी और 4 जवान शहीद राहुल गांधी व प्रणव मुखर्जी बेहद दुखद जताया
रायपुर । दंतेवाड़ा के कुआकोंडा में नक्सली ब्लास्ट में विधायक भीमा मंडावी और 4 जवान शहीद हो गए. इस हमले पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर दु:ख जताया है. राहुल गांधी ने ट्वीटर पर लिखा ।
‘दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ का नक्सली हमला बहुत दुखद हैं. मै ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और परिवार जन को शक्ति और हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं ।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने ट्वीट कर कहा कि दंतेवाड़ा में आज हुए #NaxalAttack पर अधिक हैरान और आहत हूं. विधायक भीमा मंडावी सहित 5 लोगों की हत्या, हिंसा के ऐसे भयावह और विचलित करने वाले कृत्य को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता है. मेरी प्रार्थनाएं दिवंगत आत्माओं के साथ हैं ।
बता दें कि दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के नकुलनार-बचेली शार्टकट मार्ग में विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. जिसमें उनकी मौत हो गई है. इसके साथ ही काफिले में मौजूद पीएसओ सहित 4 जवान भी घटना में शहीद हो गए है ।



रायपुर । दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले में विधायक भीमा मंडावी और उनके पीएसओ सहित 5 जवानों के शहीद होने की खबर लगते ही प्रदेश में शोक का माहौल है. जानकारी लगते ही सीएम भूपेश बघेल ने अपनी सभी चुनावी सभाओं को रद्द कर दिया है ।
रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बस्तर में दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी समेत पांच जवानों की नक्सली हमले में हुए मौत पर गहरा दुख जताया है. इसके साथ ही विपक्ष पर हमला किया. रमन सिंह ने कहा कि ये ह्दय विदारक घटना है. हम सबके लिए संघर्ष करने वाला इंसान शहीद हो गया ।
रायपुर । चुनाव और राजनीतिक सुधारों के लिए काम करने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने छत्तीसगढ़ का सर्वे रिपोर्ट जारी किया है. एडीआर ने चुनाव में मतदाताओं की प्राथमिकता को लेकर सर्वे किया था. सर्वे के अनुसार शहरी और ग्रामीण मतदाताओं में रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है ।
"
"
B 