रायपुर । भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विधानसभा और उनके बेटे सांसद अभिषेक सिंह की लोकसभा वाली सीट पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस सीट से भाजपा ने डॉ. रमन के करीब संतोष पांडेय को प्रत्याशी बनाया है।
राजनांदगांव लोकसभा में पूर्व मुख्यमंत्री लागातार सभाएं कर रहे हैं, अब शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा डोंगरगांव में कराई जा रही हैं। यह राष्ट्रीय अध्यक्ष की लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में पहली सभा है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी आज 4 सभाएं होगी। वे विशेष विमान से 11 बजे दरिमा एयरपोर्ट अंबिकापुर पहुंचेंगे।
राजनांदगांव सीट प्रतिष्ठा का सवाल
भाजपा के साथ डॉ. रमन सिंह के लिए राजनांदगांव की सीट प्रतिष्ठा वाली हो गई है। यहां की चुनाव संचालन समिति में भी डॉ. रमन सिंह को रखा गया है। वे राजनांदगांव जिले की छह विधानसभा सीटों में भाजपा के लिए राजनांदगांव की लोकसभा सीट पर जीत आसान नहीं है। इस सीट को डॉ. रमन सिंह हर हाल में जीतना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वे जहां प्रदेश की दूसरी सीटों के लिए सभाएं कर रहे हैं, वहीं राजनांदगांव के लिए ज्यादा सभाएं कर रहे हैं।
शाह की सभा 4 बजे
भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे नंबर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ही है। उनकी छत्तीसगढ़ में पहली सभा तय की गई है। श्री शाह शुक्रवार को दोपहर 3.05 बजे राउरकेनला ऐयरपोर्ट ओडिशा से विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे और प्राइवेट हेलीकॉप्टर से डोंगरगांव जाएंगे। यहां जेंट्स क्लब मैदान पर वे चार बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी सभा में शामिल होंगे। आमसभा को संबोधित करने के बाद श्री शाह रायपुर पहुंचकर वाराणसी के लिए रवाना होंगे।
योगी की अभनपुर में भी सभा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुक्रवा को चार सभाएं होंगी वे विशेष विमान से 11 बजे दरिया एयरपोर्ट अंबिकापुर पहुंचेंगे। वे 11.20 बजे अंबिकापुर में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जांजगीर चांपा की सभा को 12.40 बजे संबोधित करेंगे। उनकी तीसरी सभा दोपहर 2.10 बजे बिलासपुर में होगी। इसके बाद अंतिम सभा रायपुर लोकसभा के अभनपुर में 3.35 बजे होगी। इस सभा के बाद वे शाम 5.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से विशेष विमान से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनउ किे लिए रवाना होंगे।



रायपुर । पहले चरण के मतदान के साथ ही दूसरे चरण के मतदान के लिए भी चुनाव प्रचार अपने पूरे शबाब पर है. देश भर में सभी दलों के नेता तूफानी दौरा कर प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की कवायद कर रहे हैं. केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज चुनाव प्रचार में छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला पहुंचे जहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया. राजनाथ सिंह ने इस दौरान नक्सल ब्लास्ट में शहीद दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी सहित 5 जवानों को श्रद्धांजलि दी. शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि बस्तर में हुए हमले में विधायक भीमा मंडावी और जवानों की शहादत से क्या गुजरा बता नहीं सकता. मैं उन लोगों को नहीं छोडूंगा. लोकतांत्रिक से परिवर्तन लाया जाता है, बंदूक से परिवर्तन नहीं होता. उन्होंने कहा कि नक्सलियों की कमर टूट चुकी है. मैंने मौजूदा सीएम को कहा है कि केंद्र सरकार साथ खड़ी है. हर पल हर समय हम तैयार हैं ।
रायपुर । पूर्व ADG आरसी पटेल का शंकरनगर स्थित आवास में निधन हो गया है. छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेश रहे आरसी पटेल रात में खाना खाकर सोये हुए थे. सुबह जब देर तक वो नहीं उठे, तो परिजनों ने उन्हें नींद से जगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.मौत की वजह अज्ञात बताई जा रही है।
रायपुर । केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर पहुंच गए है। लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के दौरे पर है। वे महासमुंद, दुर्ग और कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान किया जा रहा है। दूसरे चरण में 18 अप्रैल और तीसरे और आखिरी चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है।
"
"
B 