रायपुर । दहेज़ को हमारे देश में गैर कानूनी माना गया है। लेकिन आज भी लोग खुलेआम इसे लेते देते हैं और वे इसे दहेज़ नहीं, बल्कि अपनी बेटो को दिया गया प्यार बताते हैं। दहेज़ में लोग कई आभूषण और सामान देते हैं लेकिन एक ऐसी जाति के बारे में बताने जा रहे हैं जो दहेज़ में जहरीले सांप देते हैं और उनकी यह प्रथा पुराने समय से चली आ रही हैं।
शादी की ये अनोखी प्रथा छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में तुमगांव की बस्ती में रहने वाले सपेरा जाति के लोगों की परंपरा है यहां पर शादी में लड़की के घरवाले उसको शादी के समय करीब इक्कीस जहरीलें सांप देते हैं। यदि कोई पिता अपनी बेटी को यह सब नहीं दे पाता है तो उस कुनबे की लड़किया कुंवारी ही रह जाती हैं।
सपेरा जाति के लोगों के लिये रोजगार से लेकर कुल जमापूंजी भी यही जहरीले सांप हैं। इन्हीं जहरीले सांपों को दिखाकर जो पैसा इन्हें मिलता है उससे इनके परिवार का भरण पोषण होता है।
सांप दहेज में देने को लेकर दूसरी मान्यता यह है कि पिता इसीलिए अपनी बेटी को दहेज में यह सांप देता है ताकि उसका दामाद इन सांपों के जरिए अपनी कमाई कर सके और अपने परिवार का पेट पाल सके।
दरअसल इस समुदाय के लोगों का मुख्य पेशा सांप पालन है और इस समुदाय के लोग, लोगों को सांप दिखाकर ही पैसा कमाते हैं। इसीलिए वो अपने दामाद को दहेज में सांप देते हैं



रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को पहले चरण में छत्तीसगढ़ के बस्तर सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे. इन राज्यों में तेलंगाना, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं ।
रायपुर । बस्तर लोकसभा क्षेत्र में गुरुवार 11 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। प्रथम चरण में बस्तर क्षेत्र में मतदान दिवस के दिन सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में सभी संबंधित शासकीय तथा गैर शासकीय विभागों, संस्थानों तथा प्रतिष्ठानों में अवकाश दिए जाने का का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही निजी संस्थानों, औद्योगिक तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अधिकारी तथा कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिए जाने निर्देश जारी किया गया है।
रायपुर । दूसरे-तीसरे चरण की चुनाव को लेकर कांग्रेस का प्रचार-प्रसार तेज हो गया है. कल 11 अप्रैल को मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ नवजोत सिंह सिद्धू 4 जिलों का दौरा करेंगे. मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ नवजोत सिंह सिद्धू बिलासपुर, बलौदाबाजार, राजनादगांव और महासमुंद में जनसभाओं को संबोधित करेंगे ।

"
"
B 