Friday, 14 August 2026

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शनिवार को व्यस्त कार्यक्रम रहेगा. जशपुर जिला में एक और रायगढ़ जिला में तीन सभा करने के साथ रायगढ़ शहर में रोड शो करेंगे ।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीएम बघेल शनिवार को सुबह 11 बजे भिलाई – 3 से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे जशपुर जिला के पत्थलगांव विकासखंड के कांसाबेल में पहली सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दूसरी सभा रायगढ़ जिला के धर्मजयगढ़ में दोपहर 1.45 बजे होगी. दिन की तीसरी सभा 3.25 बजे  रायगढ़ जिला के सारंगढ़ विकासकंड के बरमकेला में होगी. इसके बाद शाम 5 बजे से चौथी और अंतिम सभा रायगढ़ में होगी, जिसके पहले शहर में रोड शो का आयोजन किया गया है. मुख्यमंत्री बघेल रात में रोटरी क्लब के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद रायगढ़ में ही रात्रि विश्राम करेंगे ।

रायपुर । दंतेवाड़ा के भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत मामले में नक्सलियों की ओर से जिम्मेदारी लेने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नक्सलियों ने खुद ही अपना पोल खोल दिया. उन्होंने ये बता दिया कि उनका चेहरा कितना काला है. बता दिया कि भीमा को क्यों मारा गया ।
डॉ रमन ने कहा कि भीमा मंडावी सड़क का निर्माण कराता था, स्कूल-कालेज खुलवाता था, अस्पताल बनाता था. नक्सली चाहते हैं बस्तर में अँधेरा हो. 18 वीं सदी में बस्तर रहने पर मजबूर हो जाए.उन्होंने कहा कि मैं बस्तर के लोगों को सैल्यूट करूंगा. भीमा की पत्नि, माता-पिता, बहन को सैल्यूट करूंगा, जिसके चिता की आग बुझी नहीं है. लेकिन मतदान केंद्रों तक पहुंचकर वोट डालने जाना ये बताना है कि नक्सलवाद के सामने झुके नहीं है ।
डॉ रमन सिंह ने कहा कि गला काटने की धमकी, आरडीएक्स औऱ बारूदी सुरंगे लगाने के बावजूद भी चुनाव में गए अधिकारी ने चुनौती को स्वीकार किया था. बस्तर को झुकाया नहीं जा सकता, रोका नहीं जा सकता ।

रायपुर । कांग्रेस के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जारी किए गए वीडियो ‘देखो आइऩा मोदी जी’ पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इतना छोटा आदमी छोटे मन से छोटी-छोटी हरकतें करता है. मजाक का पात्र बनेगा ।
गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस और कांग्रेस आईटी सेल की ओर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच साल की नाकामियों को लेकर ‘देखो आइऩा मोदी जी’ वीडियो जारी किया गया. विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से जारी किया गया वीडियो ‘रमन का उल्टा चश्मा’ काफी लोकप्रिय हुआ था, और कांग्रेस के संदेश को लोगों को तक पहुंचाने में कामयाब रहा था. इस बात को ध्यान पर रखते हुए उसी शैली में अबकी बार देखो आइना मोदी जी के नाम से वीडियो जारी किया गया है ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को लोगों के साथ शेयर किया गया है. जिसके बाद प्रतिक्रिया आने का दौर जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस के वीडियो पर टिप्पणी करते हुए इसे छोटे आदमी की छोटी हरकत करार दिया है ।

रायपुर । कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान लोकप्रिय हुए ‘रमन का उल्टा’ की तर्ज पर लोकसभा चुनाव के लिए ‘आइना देखो मोदी जी’ टैग लाइन के साथ वीडियो जारी किया है. वीडियो में मोदी सरकार के पांच साल की नाकामियों का उल्लेख किया गया है ।
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में शैलेश नितिन त्रिवेदी, डॉ राकेश गुप्ता, जयवर्धन बिस्सा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस आईटी सेल की ओर से वीडियो जारी किया. पीसीसी के संचार प्रभारी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने पीएम को आइना भेजा था, पीएम मोदी ने कई बार बदला है अपना चेहरा, रमन का उल्टा चश्मा की तर्ज पर आइना देखो मोदी जी गीत जारी किया है, नोटबंदी से 125 लोगों की मौत हुई, मुख्यमंत्री ने इसलिए प्रधानमंत्री कार्यालय में आइना भेजा था. प्रदेश के अन्य नेताओं ने भी आइना भेजा था, मैंने भी विक्रम उसेंडी को आइना भेजा था ।
वीडियो में जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए इससे महंगाई बढ़ने से जनता परेशान है. वीडियो में गोरेलाल बर्मन की आवाज के चार प्रचार गीत भी जारी किया गया है. त्रिवेदी ने बताया कि वीडियो को प्रचार गाड़ियों और एलइडी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा. बूथों में सोशल मीडिया के कार्यकर्ता हैं, वो लोगों तक पहुंचाएंगे. स्क्रीन के माध्यम से वीडियो दिखाया जाएगा ।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed