Saturday, 15 August 2026

रायपुर । भूपेश मंत्री मंडल में एक मंत्री ऐसे भी हैं जिन्हें छत्तीसगढ़ का कपिल शर्मा भी कहा जाता है. अपने चुटीले अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले कवासी लखमा ने एक आम सभा के दौरान पूर्व सीएम पर चुटकी लेते-लेते ऐसा कुछ बोल दिया जो कि चुनावी मौसम में विपक्षी दल इस पर अपनी आपत्ति जाहिर कर सकता है ।
लखमा ने एक आमसभा के दौरान अपने हल्के-फुल्के अंदाज में बोलते हुए पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को फर्जी डॉक्टर कह दिया. हालांकि कवासी लखमा जब विधानसभा में बोलते थे तो रमन सिंह भी ठहाका लगाए बिना नहीं रह पाते थे. अब देखना है लखमा की इस चुनावी ठिठोली पर रमन सिंह और भाजपा की क्या प्रतिक्रिया रहेगी ।

रायपुर ।  ग्राहक के क्रेडिट कार्ड से गलत तरीके से रुपए निकालने के आरोप में बजाज फायनेंस कंपनी का एक कर्मचारी गिरफ्तार हुआ है. आरोपी के खिलाफ पहले भी शिकायत हो चुकी है. इस बार पुलिस को ग्राहक के खाते से पौने दो लाख रुपए निकालने की शिकायत मिली थी. खमतराई पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले मौदहापारा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था ।
खमतराई टीआई यदुमणि सिदार ने बताया कि प्रार्थी रमेश जाटवर शिवानंद नगर निवासी जो एक इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर है, जो सिलतरा गोदावरी प्राइवेट कंपनी में काम करता है. उसने शिकायत दर्ज कराई कि बजाज फाइनेंस में फ्लिप कार्ड के लिए अप्लॉई किया था और अप्लॉई करने के बाद इसके पास फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी फोन किया और कहा कि फ्लिप कार्ड के लिए जो अपने एप्लाई कोड है, उसमें कुछ बायोडाटा देना है. फिर इसने जानकारी दे दिया. उसके बाद बजाज फाइनेंस का कर्मचारी शेख नसीम शिवानंद के घर में पहुंचा. और उसे फ्लिप कार्ड में वाउचर से संबंधित होने वाले फायदे के बारे में बताया और उसका मोबाइल लेकर धोखे से पैसा ट्रांजेक्शन करा लिया ।
पहली किश्त में 86 हजार रुपए और दूसरी में 23 हजार और फिर तीसरी किश्त में 53 घर ट्रांजेक्शन करा लिया. इसकी वेरिफाई के लिए जब रमेश जाटवर ने कस्टमर केयर में फोन कर जानकारी लिया तो वहां पर ट्रांजेक्शन गलत तरीके से होना पाया है. उसने फिर बजाज फाइनेंस जाकर तो वहां पर काम करने वाले कर्मचारी नसीम ने गलत तरीके से ट्रांजेक्शन किया जाना पाया. फिर उसने थाने में शिकायत की गई. जिस पर आईपीसी 420 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी नसीम को हिरासत में लिया जा रहा है और उससे पूछताछ की जा रही है ।
प्रार्थी के रिकार्ड के मुताबिक कुल एक लाख 73 हजार के करीब गलत तरीके से ट्रांजेक्शन हुआ है. लेकिन 86 हजार सक्सेस है बाकी रकम कैंसिलेशन दिखा रहा है, लेकिन प्रार्थी के खाते में वापस नहीं आया है. जानकारी मिली है कि आरोपी पहले भी कुछ लोगों से इसी तरह की ठगी की है. बजाज फाइनेंस को चिट्ठी लिखकर उसका रिकार्ड मांगा जा रहा है ।

रायपुर । आयुष्मान योजना के एडिशनल सीईओ विजेन्द्र कटरे के खिलाफ जांच चल रही है और वो पद पर बने हुए हैं. जिस पर हॉस्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने सवाल उठाए हैं. गुप्ता ने इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कटरे को उनके पद से हटाने की मांग की है ।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि पिछले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना एवं तत्पश्चात आयुष्मान योजना के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र कटरे के खिलाफ विभिन्न चरणों में अलग-अलग किस्म की शिकायतें लंबित हैं ।
वर्तमान में संस्थित जांच समिति के औचित्य और वैधानिकता पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं, क्योंकि अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र कटरे अभी भी पद पर गैरकानूनी रूप से बने हुए हैं, जबकि छत्तीसगढ़ संविदा अधिनियम 2012 के अंतर्गत उनका कार्यकाल आगामी अवधि के लिए विभाग प्रमुख द्वारा नहीं बढ़ाया गया है. इसलिए उन्हें तत्काल कार्यमुक्त किया जाना चाहिए ।
दूसरा महत्वपूर्ण प्रश्न यह है, कि यदि पीड़ित सदस्य और पक्ष उनके खिलाफ बयान देते हैं और वह पद पर बने रहे तो गोपनीयता कैसे सुनिश्चित होगी वर्तमान गठित कमेटी के समक्ष बताये गये तथ्यों के कारण प्रताड़ना के शिकार होंगे. अतः आपसे अनुरोध है कि निष्पक्ष जांच हेतु एक हाई पावर कमेटी का गठन और इन्हें पद से तुरंत हटाया जाना जरूरी है. समिति के समक्ष उपस्थित होते समय हमने अनुरोध किया है कि गोपनीयता की शर्त पर भ्रष्टाचार के सबूत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और हॉस्पिटल बोर्ड सहित संबंधित पक्ष उपलब्ध कराने को तैयार हैं ।

रायपुर । भारतीय वायु सेना के एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने पीएम मोदी को सबसे बड़ा देशद्रोही करार दिया है. ब्रिगेडियर प्रदीप यदु ने कहा कि मोदी सेना को आगे रखकर उसके कंधे पर बंदूक रखकर चलाते हैं. 6 अप्रैल को मोदी ने जनसभा को संबोधित किया था. मैंने घर के अंदर घुस के मारा आपको अच्छा लगा ये प्रश्न मोदी ने पूछा
ब्रिगेडियर यदु ने पीएम मोदी से सवाल किया है कि क्या वो अपनी तुलना मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर से करना चाह रहे हैं. उन्होंने कहा कि यही प्रश्न पाकिस्तान में मसूद अजहर पूछ रहा होगा, मैं ने पुलवामा में भारत के 40 सैनिकों को मारा आपको अच्छा लगा. क्या पीएम मोदी अपनी तुलना मसूद अजहर से करना चाह रहे हैं ।
केन्द्र सरकार ने आईईडी हमले की जानकारी को नजर अंदाज किया
14 फरवरी को पुलवामा में जो आतंकवादी हमला हुआ उसकी जानकारी देश को क्यों नहीं दी, 8 फरवरी को सीआरपीएफ ने वार्निंग जारी की थी कि सुरक्षा बल के ऊपर आईईडी का हमला हो सकता है. इसे केन्द्र सरकार ने नजर अंदाज कर दिया ।
शहीदों के खून पर मांग रहे वोट
हमें पुलवामा से बालाकोट में स्ट्राइक पर गर्व है, भारतीय सेना ने विषम परिस्थितियों में काम किया उस पर गर्व है. मोदी पुलवामा के शहीदों के खून पर वोट मांग रहे हैं. किसानों की समस्या, रोजगार, महिलाओं को लेकर रेप जैसी घटनाओं पर रोक लगाएं ।
ब्रिगेडियर ने कहा कि पुलवामा, बालाकोट को लेकर प्रश्न तो आपसे ही पूछे जाएंगे मोदी जी. सवाल पूछने पर देशद्रोही हैं तो प्रधानमंत्री सबसे बड़े देशद्रोही हैं. पाकिस्तान के बिना बुलाए मेहमान नवाजी. अब पाकिस्तान भी चाहता है कि प्रधानमंत्री मोदी ही सत्ता में आएं ।
आपको बता दें ब्रिगेडियर यदु कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे. आज राजीव भवन में उन्होंने प्रेसवार्ता ली थी ।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed