Friday, 14 August 2026

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से आय पर चर्चा करेंगे. यह चर्चा रिंग रोड स्थित वालफोर्ट सिटी के पीछे स्थिति बीएसयूपी की कॉलोनी के बीच की जाएगी ।
चर्चा में मुख्यमंत्री गरीबों की आमदनी को लेकर उनसे बात करेंगे. कांग्रेस इस चुनाव मे गरीबों की आय दोगुनी करने का वादा कर रही है ।
गौरतलब है कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय पर चर्चा की थी. जिसमें जगह-जगह मोदी अपनी 3डी इमेज से चाय की चुस्कियों के बीच लोगों से संवाद करते थे. जिसका उनकी जीत में बड़ा योगदान माना जाता है ।
इसी तर्ज पर भूपेश बघेल आय पर चर्चा करने जा रहे हैं. इस आयोजन के ज़रिये भूपेश कांग्रेस की सबसे महत्वाकांक्षी योजना न्याय की जानकारी देकर वोटरों को साधने का प्रयास करेंगे ।
चर्चा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी. कांग्रेस लगातार ऐसे कार्यक्रम के ज़रिये न्याय को लोगों के बीच ले जाएगी.

रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के द्वारा दिए गए इतना छोटा आदमी वाले बयान पर सियासत गर्म हो गई है. अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि आप बड़े आदमी बन गए थे, आपको मुबारक. मैं छोटा आदमी हूं, किसान का बेटा हूं. ऐसा ही रहूंगा. जिससे सभी किसान, युवा और आम जनता के बीच उपलब्ध रह सकू ।
मुख्यमंत्री ने ये लिखा है ट्वीट में…
    हां! मैं छोटा आदमी हूं, एक किसान का बेटा हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मैं ऐसा ही रहूं हमेशा। ताकि बस्तर से लेकर सरगुजा तक और रायपुर से लेकर सुपेबेड़ा तक हर किसान, आदिवासी, युवा और आम जनता के बीच मैं सहज उपलब्ध रह सकूं। आप ‘बड़े आदमी’ बन गए थे। वह आपको ही मुबारक, रमन जी।
लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे नेताओं का बयानबाजी भी तेज हो गया है. बड़े से बड़े नेता एक दूसरे पर तंज कसते हुए बयान दे रहे हैं. औऱ ये बयानबाजी भी स्वभाविक है क्योंकि राजनीति में बयानबाजी ना हो तो वो राजनीति भी कैसी राजनीति ।
गौरतलब है कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हैंडल से ‘देखो आइऩा मोदी जी’ का वीडियो को लोगों के साथ शेयर किया गया है. जिसके बाद प्रतिक्रिया आने का दौर जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस के वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि इतना छोटा आदमी छोटे मन से छोटी-छोटी हरकतें करता है. मजाक का पात्र बनेगा ।

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश इतने हावी हो गए हैं कि दिनों दिन अपराध बढ़ते जा रहा है. ताजा मामला गोकुल नगर से निकलकर सामने आया है. जहां मामूली विवाद पर 25 से अधिक बदमाशों ने कुछ युवकों पर तलवार से हमला कर दिया और कार, बाइक में तोड़फोड़ भी की. हमले में एक निजी वेब पोर्टल का पत्रकार और उसका भाई गंभीर रुप से घायल हो गया है. वहीं वारदात के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार बाकियों की तलाश कर रही है ।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. लोकश यदु दुध के व्यापारी के पास दूध लेने लगा हुआ था, तभी आरोपी प्रेम गवाला द्वारा मामूली विवाद को लेकर उस पर दूध के डब्बे से मारा गया. जिसकी जानकारी युवक ने अपने भाइयों को फोन के जरिए दी. जिस पर मौके पर पहुंचे भाई संदीप यदु और पत्रकार श्रीकांत यदु पर भी आरोपी प्रेम गवाला, सतीश गवाला, सुभम गवाला समेत अन्य साथियों ने तलवार से हमला किया और मारपीट की. दो भाई गंभीर रुप से घायल हो गए, जबकि तीसरे को हल्की चोट आई है. फिलहाल दो भाइयों का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है ।
पीड़ित श्रीकांत यदु का कहना है कि गोकुल नगर में दूध का व्यापारी और आदतन अपराधी प्रेम गवाला ने पार्टी संदीप यदु के छोटा भाई लोकेश यदु के साथ दूध की बात को लेकर विवाद हो गया. फिर प्रेम गवाला ने लोकेश यदु के साथ मारपीट कर दी. मारपीट की सूचना पर हम अन्य तीनों भाई गोकुल नगर पहुंचे जहां पर प्रेम गवाला और उसके अन्य साथियों ने हमें मारना शुरू कर दिया. इसके साथ कार, बाइक पर भी तोड़फोड़ की है. घटना में बडे भाई लोकेश यदु और एक छोटे भाई को ज्यादा चोटें आई है ।
श्रीकांत यदु
वारदात की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी प्रेम गवाला, सतीश गवाला, सुभम गवाला और अन्य साथियों के खिलाफ धारा 407, 427, 34 के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं घटना के तत्काल बाद एसएसपी आरिफ शेख के निर्देश पर  एक टीम गठित कर सतीश और सुभम गवाला सहित दो और आरोपियों को टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है. पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने की बात कह रही है ।

रायपुर । राजधानी के सदर बाजार, हलवाई लाइन स्थित ज्वेलरी शॉप में आयकर विभाग की दबिश के साथ सराफा व्यापारी को उठाकर ले जाने और उससे मारपीट की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने शुक्रवार को आयकर विभाग पहुंचे और अधिकारी से शिकायत की ।
मुख्य आयकर आयुक्त एसएसएसबी रॉय ने चर्चा में बताया कि पगरिया ज्वेलर्स में सर्वे हुआ था, जहां केआर ज्वेलर्स के संचालक मोहित जैन अपने पास रखे 33 लाख का हिसाब नहीं दे पाया तो देर रात पूछताछ की गई थी. उन्होंने बताया कि चुनाव के मददेनजर कार्रवाई की गई, जो भी कार्रवाई हुई है, वह नियमों के तहत हुई. मारपीट की बात बेबुनियाद है. व्यापारियों से बात हुई, उनको समझाया गया. व्यापारियों ने कल जो पुलिस में शिकायत किए थे, उसके कॉपी मुझे दी है ।
गौरतलब है कि रायपुर के सदर बाजार हलवाई लाइन स्थित पगारिया ज्वेलर्स में बुधवार को आयकर विभाग ने दबिश दी. दो दिन तक चले कार्रवाई में नगद रकम सहित फाइल को जब्त किया गया. छापे के पहले दिन सर्वे के दौरान अधिकारी ने संचालक मोहित जैन को उठाकर ले गए. उसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट करने की बात सामने आई थी, जिसके बाद सभी सराफा कारोबारी लामबंद हुए, और गुरुवार को आईटी दफ्तर में पहुंचकर हंगामा कर जमकर विरोध जताया था. हंगामे की सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. तब जाकर मामला शांत हुआ ।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed