Friday, 14 August 2026

रायपुर । प्रदेश में 14580 पदों के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में नवीन रोस्टर आरक्षण लागू करने की तैयारी की जा रही है। ई और टी संवर्ग में होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए शुक्रवार को लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी विभागों से रोस्टर अनुसार पदों को आरक्षण देने की जानकारी मांगी है।
अब नवीन रोस्टर आरक्षण से पदों की भर्ती के संबंध में जारी किए गए आदेश से कयास लगाए जा रहे हैं कि गरीब परिवारों को इसका लाभ मिल सकता है। आदेश में लिखा गया है कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से शिक्षक भर्ती परीक्षा ली जा रही है।
गौरतलब है कि पूर्व में जारी किए गए विज्ञापन में किसी भी प्रकार के नवीन रोस्टर का उल्लेख नहीं किया गया है। शुक्रवार को जारी आदेश में नवीन रोस्टर लागू करने और कार्यालयों से जानकारी मांगने से स्पष्ट हो रहा है कि जल्द ही आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार की ओर से गरीब परिवारों को आरक्षण देने के लिए कमेटी का गठन किया गया है।
आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को मिल सकता है फायदा
हालांकि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरक्षण लागू करने का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन नवीन रोस्टर के आदेश ने आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार को आरक्षण मिलने की संभावना प्रबल कर दी है।
केन्द्र सरकार ने सात जनवरी को की थी घोषणा
केन्द्र सरकार ने सात जनवरी को आर्थिक रूप से गरीब परिवार को सरकारी नौकरी, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की थी। राज्यों को इसे लागू करने का निर्देश दिया था। 14 जनवरी को गुजरात ने आरक्षण लागू कर देश का पहला ईडब्ल्यूएस देने वाला राज्य बन गया। वहीं छत्तीसग़ढ़ में दो महीने बाद केवल आरक्षण के लिए कमेटी गठित की जा सकी है।
कांग्रेस दुराग्रह के कारण युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहीः उपासने
प्रदेश में आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के लिए आरक्षण लागू नहीं करने पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना की है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि केन्द्र के इस जनकल्याणकारी कदम को अमल में न लाकर प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के युवकों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस के सहयोग के इस निर्णय को पारित किया गया है। प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री संकीर्ण राजनीतिक मानसिकता और दुराग्रह के चलते इसे छत्तीसगढ़ में लागू नहीं कर रहे हैं।

रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नाम आज फाइनल कर लेगी। दोपहर बाद दिल्ली में सीईसी की बैठक होगी। इस बैठक में सभी लोकसभा प्रत्याशियों का नाम तय हो जाएगा।
दिल्ली में होने वाली सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, चंदन यादव सहित कई नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं।
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सीईसी की बैठक सेकेंड हाफ में होगी जिसमें पूरे नाम तय हो जाऐंगे, ऐसा मैं मानता हूं। लिस्ट जारी होने के संबंध में उन्होंने कहा कि ये हाईकमना तय करेंगा कि सूची कब जारी करनी है। नामों को लेकर उत्सुकता सभी में है। 

रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई को आज देश का दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजभवन में पंडवानी गायिका को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बता दें तीजन बाई यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रदेश से पहली छत्तीसगढ़ियां कलाकार है।
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकगायिका तीजनबाई के अलावा लेखत बलवंत मोरेश्वर पुरंधरे, एल एंड टी के चेयरमेन अनिलकुमार मणिभाई और जिबूती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 

रायपुर । आइएएस भुवनेश यादव को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बिना विभाग के मंत्रालय में बैठे सत्यानारायण राठौर को राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कमान सौंपी गई है। शुक्रवार को सरकार ने राज्य के चार आइएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल का आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार निरंजन दास को प्रबंध संचालक मेडिकल सर्विसेस कापार्रेशन की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए यादव को यह काम सौंपा है। इसी तरह दास के जिम्मे रहे खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को मंत्रालय में बिना विभाग के पदस्थ आइएएस सत्यनारायण शर्मा को सौंपा गया है।
इस फेरबदल के बाद निरंजन दास अब केवल प्रबंध संचालक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम रह गए हैं। यादव को विशेष सचिव स्वास्थ्य अतिरिक्त प्रभार आयुक्त स्वास्थ्य सेवायें व प्रबंध संचालक मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
भीम सिंह संचालक कृषि व अतिरिक्त प्रभार अपर आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा, संचालक ग्रामीण आवास एवं गन्ना आयुक्ता को आयुक्त मनरेगा के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक कृषि संचालक ग्रामीण आवास एवं गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार। मनरेगा आयुक्त की जिम्मेदारी अभी तक जीएडी सचिव रीता शांडिल्य देख रही थीं। इसी तरह राठौर उप सचिव मंत्रालय को नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पद पर पदस्थ किया गया है।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed