Friday, 14 August 2026

रायपुर । लोकसभा चुनाव को लेकर आज बीजेपी संसदीय चुनाव बोर्ड बैठक दिल्ली में होनी है।  बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन महामंत्री पवन साय आज दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली जाने के पूर्व रमन सिंह ने कहा कि हम सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने प्रत्याशियों के नामों को लेकर कहा कि इसको लेकर पैनल दिल्ली भेज दिया गया है।
सभी पैनल में मौजूदा सांसद के साथ - साथ तीन से सात दावेदारों के नाम शामिल हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने बताया कि सोमवार को बीजेपी संसदीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। जिसमें प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए जा सकते हैं। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव होना है।

रायपुर । लोकसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के प्रचार के लिए जोर आजमाईश तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही बड़ी पार्टियों ने अधिक से अधिक क्षेत्रों तक पहुंच के लिए हवाई दौरा शुरू हो गया है। जबकि आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी एक हेलीकाप्टर किराये पर लेकर चुनावी प्रचार शुरू कर सकते है।
बीते विधानसभा चुनाव में हवाई प्रचार के मामले में बीजेपी बाकि पार्टियों से अव्वल रही थी। लेकिन छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब लोकसभा चुनाव में हवाई प्रचार में कांग्रेस पार्टी बीजेपी से आगे निकल गई है।
आचार सहिंता लागू होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से अलग-अलग क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर दौरों के लिए सबसे ज्यादा 11 आवेदन जिला प्रशासन को मिले हैं। जबकि बीजेपी या अन्य राजनीतिक दलों से अभी तक एक भी आवेदन नहीं किया गया है।
हालांकि बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने पिछले दिनों पांच लोकसभा क्षेत्रों का दौरा किया था। मगर जैन समेत संगठन के अन्य नेताओं ने एक साथ विशेष विमान से बस्तर, सरगुजा, रायगढ़ और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्रों का दौरा किया है।  
कांग्रेस में स्टार प्रचारकों की फेहरिस्त
छत्तीसगढ़ में हवाई प्रचार को लेकर कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नीतिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लम्बी फेहरिस्त है। कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेशस्तर के नेताओं को सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हवाई प्रचार और अधिक प्रभावी होगा।
भाजपा जल्द बैठक कर तय करेग दौरा कार्यक्रम
इधर भाजपा प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट को जीतकर विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार को भुलाना चाहती है। ऐसे में भाजपा स्टार प्रचारकों के दौरे के हिसाब से हेलीकॉप्टर किराय पर लेकर लोकसभा चुनाव के प्रचार में और अधिक तेजी लाएगी। इस संबंध में भाजपा प्रवक्ता सुनील सोनी ने कहा, जल्द ही बैठक कर दौरा कार्यक्रम तय किया जायेगा। उसी आधार पर कितने हेलीकॉप्टर किराय पर लिए जायेंगे, इस पर फैसला लेंगे।
लोकसभा चुनाव का पहला चरण बस्तर में 11 अप्रैल को होना है। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी के साथ छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस भी अपने प्रचार अभियान में और तेजी लाएगी। हालांकि सत्ता दल कांग्रेस के नेताओं ने आचार सहिंता लगने के बाद 11 बार सबसे अधिक हवाई दौरा किया है। जबकि विपक्षी दल भाजपा और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी का हेलीकॉप्टर से प्रचार का खाता अब तक नहीं खुला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में कौन सी पार्टी हेलीकॉप्टर से प्रचार के मामले में बाजी मारती है।

रायपुर |  शनिवार को राहुल गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक तय है। बैठक में पहले चरण के 20 राज्यों के 91 सीटों के प्रत्याशियों पर गहन विमर्श होना है। संबंधित राज्यों के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता सहित प्रभारी सचिवों को भी बैठक में शिरकत करने कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से सूचना दी गई है।
प्रभारी सचिवों को सीईसी में बिठाने का सिलसिला राहुल गांधी ने छग, मप्र और राजस्थान विस चुनाव के टिकट बंटवारे पर फैसला करते हुए शुरू किया था। वे दूसरी पंक्ति के नेताओं को तैयार करने के लिए इस सिलसिले को आगे बढाएंगे। आम चुनाव में प्रत्याशी तय करने में प्रभारी महासचिवों के साथ सचिवों की भी सहभागिता रहेगी।
उम्मीद है कि बैठक के बाद देर रात अधिकांश राज्यों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाए। किसी सीट पर विवाद हुआ या अन्य किसी कारण से किसी प्रत्याशी का नाम फंसता है तो ऐसी सूरत में भी मामले को जल्द निपटाकर नामों का ऐलान करना आलाकमान की प्राथिमकताओं में इस बार शुमार है।
मप्र की 29 लोकसभा सीटों पर चौथे, पांचवे, छठे और सातवें चरण में चुनाव होने हैं इसीलिए माना जा रहा है कि जिन सीटों पर सिंगल नाम प्रदेश छानबीन समिति और स्क्रीनिंग कमेटी से आए हैं वैसी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाए।
छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय
छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से केवल नक्सल प्रभावित बस्तर में ही पहले चरण में चुनाव होने हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों का नाम शनिवार को ही तय कर लिया जाएगा। हो सकता है कि केवल बस्तर के लिए प्रत्याशी की घोषणा की जाए या ये भी हो सकता है कि छग की सभी सीटों की घोषणा कर दी जाए। बैठक के लिए मप्र, छग, राजस्थान और पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंच गए हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए 18 मार्च से नामांकन किया जाना है।

रायपुर । शंकरनगर इलाके के खम्हारडी में शनिवार अलसुबह एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा लाखों का कपड़ा मिनटों में जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।   
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि जिस तरह से आग लगी है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है ​कि किसी ने दुकान में आग लगाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि जिस जगह पर दुकान है वहां दो सीसीटीवी लगे हैं और किसी ने दोनों के सीसीटीवी कैमरों मुंह दूसरी तरफ घुमा दिए थे। वहीं दुकान का ताला भी कटा हुआ मिला। फिलफाल पुलिस आसपास लगे दूसरे सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है।
घटना खम्हारडीह चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक कपड़ा शोरूम की है। इस आगजनी से दुकान में रखा सारा कपड़ा जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि दुकान में लाखों का माल रखा हुआ था जो इस घटना में जलकर खाक हो गया है।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed