Friday, 14 August 2026

रायपुर । प्रदेश में तीन चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आज से अधिसूचना जारी हो रही है।​ जिसके साथ ही बस्तर लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी।  
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया पहले चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र शासकीय अवकाश को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक 25 मार्च 2019 तक दाखिल कर सकते हैं।
इसके बाद 26 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं प्रत्याशी 28 मार्च तक अपने नाम वासप से ले सकते है। बता दें पहले चरण में प्रदेश के 5 जिलों के 8 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता 11 अप्रैल को मतदान करेंगे।
श्री साहू ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए व्यापक तैयारिया की गई हैं। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के 13 लाख 61 हजार 146 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। कुल मतदाताओं में 7 लाख 12 हज़ार 259 महिलाएं,6 लाख 59 हज़ार 824 पुरुष तथा 49 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए 1878 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।                    
श्री साहू ने जानकारी देते हुए बताया लोकसभा निर्वाचन के दूसरे चरण के लिए 19 मार्च मंगलवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। इस चरण में प्रदेश के कांकेर, महासमुंद तथा राजनांदगाँव लोकसभा क्षेत्रों के लिए 18 अप्रैल को मतदान होंगे।
वहीं तीसरे चरण के लिए 28 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। इस चरण में छत्तीससगढ़ के शेष बचे सभी सात सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा। प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, दुर्ग तथा सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के लिए तीसरे चरण में मतदान होगा।

रायपुर । राजधानी में आदर्श आचार संहिता के दौरान होली त्योहार मनाने को लेकर पुलिस बेहद सतर्क है। इस बार होली के दिन मुखौटा लगाकर बाइक से फर्राटा भरते और हुड़दंग करते पाए जाने पर शराती तत्वों की रात हवालात में गुजरेगी।
इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किया है। सड़कों पर कैमरे की नजर रहेगी। होलिका दहन  से रंग खेलने तक शहर को छावनी बना दिया जाएगा। शहरभर के चप्पे चप्पे पर 1100 पुलिस जवान और 150 सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर मुस्तैद रहेंगे।
बुधवार शाम से पुलिस बल ड्यूटी पाइंटों पर तैनात कर दिया जाएगा। शहरभर में सीसीटीवी कैमरों की मदद से पल-पल निगरानी की जाएगी। यही नहीं तेज रफ्तार, ड्रंक ड्राइव करते पकडत्रे जाने पर गाड़ियां सीज कर दी जाएंगी। सुरक्षा के लिए पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों से पुलिस बल की ड्यूअी लगाई गई है। साथ ही रिजर्व पुलिस लाइंस से सैकड़ों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस पेट्रोनिंग, पीसीआर और डॉयल 112 की गाड़ियां गश्त पर तैनात  रहेंगी।
ऐसी होगी सुरक्षा व्यवस्था
अफसरों के मुताबिक होलिका दहन से रंग खेलने तक शहर की सुरक्षा में 28 राजप​त्रित, 24 इंस्पेक्टर, 80 सब इंस्पेक्टर अफसरों और 1100 पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाएगी। शहर मे 124 जगहों पर फिक्स पाइंट बनाया जाएगा। 10 अतिरिक्त पुलिस टीमें, 10 बाज टीमों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
54 पेट्रोनिंग, 10 पीसीआर वैन और 18 बाइक पेट्रोलिंग की ड्यूटी लगाई जाएगी। बुधवार शाम से गुरुवार देर शाम तक पुलिस फोर्स ड्यूटी पर तैनात रहेगी। दिनभर पेट्रोनिंग और पीसीआर गश्त करेगी। वहीं जिले के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने इलाके में त्योहार खत्म होने तक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
पुलिस अफसरों के मुताबिक उपद्रवी, असामाजिक तत्व, बगैर नंबर की गाड़ी, बाइक पर तीन सवारी, मुखौट लगाकर और शराब पीकर गाड़ी चलाना और हुल्लड़ करने वालों की गति​विधियों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।
इसके लिए शहरभर के सभी चौराहों के कैमरों की निगरानी की जाएगी। साथ ही शहर के आउटर कमल विहार और नया रायपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जाएगी। साथ ही पुलिस चौकसी का विशेष इंतजाम किया गया है।
एक्सपर्ट आय
रिटायर्ड एडीजी आरसी पटेल का मानना है ​कि इस बार आचार संहिता के दौरान होली त्योहार है। ऐसे में सबसे अहम है कि पुलिस ग्रुप डायलिंग 112 नंबर का रिस्पांस टाइम बेहतर हो, ताकि पब्लिक को शिकायत करने पर पुलिस तत्काल स्पॉट पर पहुंचे। साथ ही पुलिस बल को पूरे समय चौकन्ना रहना होगा।
अलर्ट रहेगी टीमें
होली त्योहारी कीसरुक्षा कोलेकर जिलेभर में 1100 पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा। साथ ही पेट्रोलिंग, पीसीआर और डॉयल 112 की गाड़ियां अलर्ट रहेंगी।
-शेख आरिफ हुसैन, एसएसपी, रायपुर
150 ट्रैफिक जवान तैनात
अफसरों के मुताबिक शहरभर के चौराहों पर 150 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा की जाएगी। पुलिसकर्मियों द्वारा ब्रीथ एनालाइजर से गाड़ी चालकों की जांच की जाएगी।

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले जेसीसीजे को बड़ा झटका लगा है। जेसीसीजे के प्रवक्ता नितिन भंसाली ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भंसाली ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक अजीत जोगी को सौंपा है। भंसाली ने प्रमुख प्रवक्ता, पदेन कोर कमेटी सदस्य, स्टार प्रचारक, और रायपुर शहर और ग्रामीण के जिला अध्यक्ष पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव के पहले नितिन भंसाली का इस्तीफा जोगी पार्टी के लिए बड़ा झटका है। इसके पहले हाल ही में पार्टी के पांच बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने जोगी जनता पार्टी के नेता अमित जोगी के बयान पलटवार करते हुए कहा कि पिछले पंद्रह सालों से जब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके मंत्रिमंडल के लोग अधिकारियों सहित विदेश यात्रा करते थे तो अमित जोगी मौन रहते थे। वे डॉ रमन सिंह और अपने मित्र डॉ पुनीत गुप्ता के विदेश यात्राओं पर चुप्पी साध रखे रहते थे।अब जब भाजपा का राज चला गया है तो उनकी B टीम के रूप में विख्यात जोगी जनता पार्टी के नेता अमित जोगी तिलमिला रहे है।
विकास तिवारी ने कहा कि अमित जोगी पर अंतागढ़ में भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र की जघन्य हत्या करने के आरोप है। भाजपा नेता समीरा पैकरा ने भी अमित जोगी पर धारा 420 के तहत शिकायत की है कि अमित जोगी ने एक साथ तीन स्थानों पर अपना जन्म होना बताया था। खुद विदेशी नागरिकता धारी अमित जोगी अपना कद बढ़ाने के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साध रहे है। तिवारी ने जोगी जनता पार्टी के नेता अमित जोगी से पूछा कि वो किस बात से भयभीत है और चुनाव लड़ने से भाग रहे है। अपनी पार्टी को तो संभाल नहीं पा रहे हैं। रोजाना नेता और कार्यकर्ता इनकी पार्टी को छोड़कर भाग रहे है। प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहित के कार्यो से प्रसन्न है जिसे देख भाजपा और उनकी बी टीम के पेट में मरोड़ उठ रहा है।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed