- रायपुर
- Posted On
पुलिस पहुंची डॉ.पुनीत गुप्ता को गिरफ्तार करने जीबी गुप्ता नर्सिंग होम में मारा छापा
रायपुर । इस वक्त रायपुर से बड़ी खबर आ रही हैं जहां पूर्व सीएम रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची है। पुलिस ने रिंग रोड स्थित जीबी गुप्ता नर्सिंग होम में छापा मारा है।पुलिस फिलहाल दस्तावेजों की जांच कर रही है और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। पुनीत गुप्ता नर्सिंग होम में मौजूद नहीं हैं। बता दें कि डीकेएस घोटाला मामले में पुलिस के सामने गुप्ता को पेश होना था, लेकिन बुधवार को वे पेश नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
बता दें कि डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मशीनों की खरीदी में 50 करोड़ की धांधली और भर्ती में अनियमितता की जांच के दौरान अब तक 20 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें परचेस कमेटी में शामिल डॉक्टर, वेंडर व पूर्व अधीक्षक के करीबी भी शामिल हैं।



रायपुर। ज्यां द्रेज को झारखंड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर हमला बोला है। सीएम ने कहा है कि “प्रसिद्ध खाद्य सुरक्षा कार्यकर्ता, जनहित के मुद्दों पर मुखर रहने वाले ज्यां द्रेज की झारखंड पुलिस द्वारा गिरफ्तारी निंदनीय है। आखिर BJP की सरकारों को गरीब एवं आदिवासियों के हित के लिए काम करने वालों से इतनी नफरत क्यों है? ये लोग सच में सिर्फ़ सूट बट वालों के लिए ही काम करते हैं”
रायपुर । छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। सीएम ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर वार किया है। उन्होंने लिखा है "गरीब से न्याय गरीब को आय अब होना है सिर्फ 'न्याय' 'फकीर जी' हिमालय जाएं। बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में घोषणा किया था कि अगर केंद्र में उनकी सरकार आती है तो वह गरीबों को प्रति महीने 6 हजार रुपए देंगे। इसे उन्होंने न्याय योजना का नाम दिया है।
रायपुर । मंत्रालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर महिला फरार हो गई है. फरार महिला शालू ऐडे के खिलाफ सीविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार महिला गुढ़ियारी की रहने वाली है ।
"
"
B 