बिलासपुर। जैन इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं के छात्र की रामाग्रीन गार्ड कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। पुलिस को छात्र द्वारा आत्महत्या की आशंका है। अंबिकापुर के पटपरिया निवासी पीएचई के एसडीओ बिजेन्द्र मिश्रा का पुत्र आयुष मिश्रा बिलासपुर के जैन इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। वह स्कूल के हॉस्टल में ही रहता था।
दो दिन पहले उसे स्कूल से रामाग्रीन गार्डन कॉलोनी में रहने वाली उसकी बड़ी बहन के पास भेज दिया गया। इसके बाद मंगलवार की सुबह कॉलोनी के गार्डन में उसकी लाश मिली। लाश जिस हालत में मिली है उसे देखकर पुलिस को इसके छत से कूदकर जान देने की आशंका है।
पुलिस ने पीएम कराने के बाद शव को परिजन को सौंप दिया है। छात्र की मौत से परिवार वाले सदमे में हैं। वे कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि छात्र बिलासपुर में रहकर पढ़ाई नहीं करना चाहता था। उसने माता-पिता को भी यहां से ले जाने के लिए कहा था। जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होने की संभावना है।
दीवार से कूदने का संदेह
छात्र की लाश को सबसे पहले सुबह गार्डन में घूमने आने वालों ने देखा था। इसके बाद उसके जीजा अमित तिवारी को इसकी जानकारी दी गई। उसके सिर और चेहरे में चोट के निशान पाए गए। पुलिस को आशंका है कि मृतक ने पहले कीटनाशक का सेवन किया, उसके बाद गार्डन की ऊंची दीवार में चढ़कर कूदा हो गया। इसके कारण सिर और चेहरे सहित अन्य जगह चोट आई है।



बिलासपुर। विधानसभा चुनाव से पहले 18 सिंतबर को कांग्रेस भवन में पुलिस द्वारा कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज मामले में आज मजिस्ट्रेट के सामने 17 कांग्रेसियों की गवाही होनी थी। जिसमें से 4 कांग्रेसी अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे।
कोरबा। कोरबा में सोमवार को दो सड़क हादसे हुए। एक घटना में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से बोलेरो जा टकराई। इस घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दूसरी घटना में कोयले से भरा एक ट्रेलर पलटी खा गया।
बिलासपुर। हावड़ा-हापा एक्सप्रेस के एसी कोच अटेंडर से 29 लाख 87 हजार 724 रुपये कीमती सोने की चूड़ियां जब्त की गई। उसे हावड़ा में किसी ने दवा का बाक्स बोलकर रायपुर तक ले जाने के लिए कहा था। लेकिन चांपा के करीब आरपीएफ की स्कार्टिंग पार्टी ने संदेह के आधार पर पूछताछ की। इस दौरान जैसे ही बाक्स की जांच की गई तो उसके अंदर से 72 चूड़ियां मिलीं। इसके बाद गहने समेत अटेंडर को बिलासपुर में आरपीएफ पोस्ट के सुपुर्द कर दिया गया। इसे बाद में जीआरपी को हैंडओवर किया। मामले की छानबीन जारी है।
"
"
B 