Wednesday, 11 February 2026

रायपुर, । प्रदेश में राजस्थान के रास्ते आ रहे ऊपरी हवा के चक्रवात का असर दिखने लगा है। गुरुवार शाम से बादलों ने प्रदेश में डेरा जमाना शुरू कर दिया था और रात तक पूरी तरह से बादल छा गए थे। शुक्रवार को पूरे दिन बादल रहेंगे। दिन का पारा कम होगा और रात का तापमान बढ़ेगा। गुरुवार को भी यही स्थिति रही। दिन का पारा घटा और रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रायपुर में दिन का अधिकतम पारा शून्य दशमलव तीन डिग्री गिरा, जबकि न्यूनतम दो डिग्री चढ़ गया।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि समूचे प्रदेश में बादल, रहेंगे लेकिन बारिश बिलासपुर से सरगुजा संभाग में होगी। रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बस्तर संभाग में ऊपरी हवा के इस चक्रवात का असर दिखाई पड़ सकता है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में ओला वृष्टि का पूर्वानुमान जारी किया है।
नौ से फिर लौटेगी ठंड
प्रदेश में ठंड की वापसी के लिए तैयार हो जाएं। जैसे ही बादल छंटेंगे, बारिश रुकेगी और फिर एक बार ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पारा चार से पांच डिग्री तक गिरेगा। यानी अभी पारा 17 डिग्री है तो यह 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जल संसाधन विभाग के ईई स्व.वीके श्रीवास्तव के निवास से परिजनों से मिलकर बाहर निकल रहे थे उसी वक्त मुंगेली जिले के तीरथ राम यादव उनके आने का इंतजार करते खड़े थे। उसे देखते ही सीएम पास पहुंचे और आने का कारण पूछा। तीरथ राम ने बताया कि 10 फरवरी को उनके गांव में रावत नाच का आयोजन है। इतना कहने के साथ ही वे हाथ जोड़कर बोले कि उनसे अनुमति लिए बगैर मुख्यअतिथि के रूप में उनका(सीएम भूपेश बघेल) का नाम छपवाकर निमंत्रण पत्र भी बांट दिया है।
तीरथ ने विश्वास के साथ कहा कि मुझे भरोसा था आप आएंगे इसलिए आपसे पूछा बगैर मैंने आमंत्रण प़त्र छपवाकर बांट दिया है। इतना कहने के साथ ही उसने सिर पर पहनी पगड़ी उतारी और सीएम के पैर में रख दी और कहा कि मेरी इज्जत आपके हाथ में है। सीएम ने पगड़ी ली और तीरथ के सिर पर रख दिया। तीरथ के सिर पर पगड़ी रखने के साथ ही उसे गले भी लगा लिया और कहा कि 8 फरवरी से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। इसलिए मैं नहीं आ पाऊंगा पर हां किसी न किसी मंत्री को रावत नाच महोत्सव में जरूर भेजूंगा।
सीएम का आश्वासन पाकर तीरथ गदगद हो गया। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ ही जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद थे। सीएम की सादगी देखकर कांग्रेसियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं आला अफसर हतप्रभ रह गए।

कोरबा । कुसमुंडा थाना के धरमपुर इलाके में उस वक़्त लोगों में अफरातफरी मच गई जब हरदीबाजार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क किनारे मौजूद एक घर में जा घुसा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नही हुआ, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर की ठोकर इतनी जोरदार थी कि घर के दीवार से टकराने के बाद ट्रेलर का ट्राला और इंजन अलग हो गए।
करीब 10:30 बजे हरदीबाजार से खाली लौट रहा ट्रेलर (सीजी 12 एयू 4966) धरमपुर इलाके के सड़क किनारे रामप्रसाद के मकान में जा घुसा। हादसे की आवाज से सभी अपने घर से बाहर आ गए, उन्होंने आनन-फानन में ट्रेलर के ड्राइवर को बाहर निकालकर अस्पताल रवाना किया और घटना की जानकारी कुसमुंडा थाने को दी।
इस टक्कर से मकान मालिक का दुकान भी जद में आ गया और ढह गया। कुछ माह पहले एक साइकिल सवार अधेड़ भी इसी जगह पर एक ट्रेलर की चपेट में आया था और उसकी भी मौत हो गयी थी,और उसके बाद यह नया मामला है। बता दे कि यह मकान दुबराज का है जबकि उसके पिता रामप्रसाद लकवाग्रस्त है। बेटे ने बड़े अरमान से मकान से लगी एक दुकान शुरू की थी। ट्रेलर की ठोकर से दोनो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

बिलासपुर। सीपत स्थित एनटीपीसी पावर प्लांट में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। एनटीपीसी के यूनिट क्रमांक 4 में आधा दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान जोरदार विस्फोट हो गया। तेज धमाके से हुए विस्फोट के कारण काम कर रहे मजदूर चिमनी से नीचे गिर गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एनटीपीसी के अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है।
इस घटना में घायल दो श्रमिकों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। एनटीपीसी प्रबंधन की लापरवाही से घटी घटना को लेकर मजदूरों में आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अफसर घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त 5 श्रमिक और एक डिप्टी जनरल मैनेजर 17 मीटर ऊंची चिमनी के प्लेटफार्म पर काम कर रहे थे। इस प्लांट में शटडाउन चल रहा है। मैन्टेनेंस के दौरान विष्फोट हुआ और इसी की दहशत से सभी कामगार प्लेटफार्म से गिर पड़े।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed