बिलासपुर। पूर्व सीएम अजित जोगी के बेटे और जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। भाजपा की नेता समीरा पैकरा की शिकायत पर पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है।
एसपी अभिषेक मीणा से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता समीरा पैकरा ने शिकायत की थी कि अमित जोगी ने साल 2013 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रस्तुत नामांकर और हाइकोर्ट में अपने जन्म स्थान को लेकर दो अलग-अलग शपथपत्र पेश किए थे। इसके अलावा उन्होंने फर्जी दस्तावेज संलग्न किए। इसी आधार पर गौरेला पुलिस ने धारा 420 के तहत अमित जोगी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। ये मामला पूर्व में हाई कोर्ट तक गया था लेकिन तकनीकी आधार पर इसे खारिज कर दिया गया था।



बिलासपुर । बिलासपुर पुलिस के हाथ रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रदेशभर के अलग—अलग इलाकों में लोगों को लाखों का चूना लगाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बता दें इस गिरोह ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ के लोगों को ठगा है बल्कि कई अन्य राज्यों में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।
बिलासपुर। चांपा यार्ड में रविवार को एक बार फिर एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। मालगाड़ी के पांच वैगन पटरी से उतर गए और तीन वैन पूरी तरह पलट गए। इस घटना से रेलवे में हड़कंप मच गया। एक दिन पहले भी इसी तरह का हादसा हुआ था।
बिलासपुर। शासकीय सेवा में मृत पति की जगह अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रही महिलाओं को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने आज आदेश देते हुए कहा कि मृत शासकीय सेवक की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए उत्तराधिकार प्रमाण देने की जरूरत नहीं है।
"
"
B 