Wednesday, 11 February 2026

बिलासपुर । करोड़ों के नागरिक आपूर्ति निगम (नान) घोटाला मामले में गुरुवार को राज्य शासन के एसआईटी गठन के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष की याचिका को खारिज करने की मांग कांग्रेस नेता व अधिवक्ता पी. चिदंबरम ने हाई कोर्ट से की। इसके लिए तर्क दिया गया कि नेता प्रतिपक्ष मामले से प्रभावित नहीं हो रहे हैं।
इस पर याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा कि किसी मामले में अन्याय होने पर नेताप्रतिपक्ष जनहित याचिका दाखिल कर सकते हैं। चिदंबरम ने लोकसभा चुनाव में व्यस्त होने के कारण जवाब के लिए कोर्ट से समय देने की मांग की।
इस पर कोर्ट ने मामले को चुनाव के बाद 29 अप्रैल को सुनवाई रखने का आदेश दिया है। नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की ओर से पेश याचिका में कहा गया कि जिस आईएएस अधिकारी के आवेदन पर सरकार मामले की पुन: जांच कर रही है।
उसके खिलाफ एसीबी ने अपराध दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया है। बुधवार को मामले की चीफ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी व जस्टिस पीपी साहू की डबल बेंच में सुनवाई हुई।
पी. चिदंबरम ने कहा कि मामले में कौशिक का हित किसी भी तरह से जुड़ा नहीं है। इस कारण से मामला जनहित का नहीं है। इस पर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने न्यायदृष्टांत प्रस्तुत कर रहा कि यदि कहीं अन्याय हो रहा हो व इससे कानून प्रभावित होगा तो नेताप्रतिपक्ष याचिका प्रस्तुत कर सकते हैं।

कोरबा । अमित जोगी आज कोरबा दौरे पर पहुंचे हुए हैं. अमित जोगी ने मंच से ऐलान किया है कि अजीत जोगी कोरबा लोकसभा से मैदान पर उतरेंगे. कार्यकर्ताओं को चार्ज करने कोरबा पहुंचे अमित जोगी ने कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भर दिया।
अमित जोगी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने शराब ठेकेदारों से 500 करोड़ रुपए की रिश्वत ली है. साथ ही बेरोजगारी भत्ता को लेकर कहा कि सरकार बताये कि अब तक किसी भी बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता क्यों नहीं मिला है ।
27 जनवरी को हसदेव अरण्य में 30 नए कोयला खदान खोलने की अनुमति दे दी गई है. कोरबा के सांसद ने सिर्फ अपने पुत्र का विकास किया है. अमित जोगी ने आगे सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भी विकास का ही विकास हुआ है ।

बिलासपुर । अंतागढ़ टेप मामले में पूर्व मंत्री राजेश मूणत की जमानत याचिका पर अब एक सप्ताह के बाद सुनवाई होगी। बताया जा रहा है कि याचिका में त्रुटि होने पर त्रुटि सुधार करने के लिए एक सप्ताह का समय कोर्ट ने दिया है।
बता दें कि अंतागढ़ टेप मामले में राजेश मूणत सहित चार लोगों के खिलाफ रायपुर के पंडरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले में राजेश मूणत और पुनित गुप्ता की याचिका पहले ही जिला अदालत में खारिज हो चुकी है।जिसके बाद राजेश मूणत और पुनित गुप्ता ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।अब इस मामले में एक सप्ताह के बाद सुनवाई होगी।

जांजगीर-चाम्पा । सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के पेट में चाकू घोंप दिया. बाद में खुद के पेट में भी चाकू चलाकर अपनी भी हालत गंभीर कर ली. घायल सिरफिरे आशिक और घायल प्रेमिका को रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र के गांव बड़े सीपत की है. बड़े सीपत के युवक मुकेश साहू गांव की एक युवती से प्रेम करता था
बताया जा रहा है कि एकतरफा मोहब्बत के चलते युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है. युवती युवक से प्रेम नहीं करती थी. युवक लंबे समय से युवती को अपने प्रेम के लिए राजी करने में लगा हुआ था. एकतरफा प्रेम से खफा युवक आज सुबह चाकू लेकर युवती के घर पहुँच गया और प्रेमिका पर प्राणघातक हमला कर दिया ।
बाद में खुद के पेट में भी चाकू घोंप लिया. घायल दोनों युवक-युवती को पहले मालखरौदा सीएचसी लाया गया था. दोनों की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी के डॉक्टरों ने रायगढ़ रेफर कर दिया. आरोपी युवक के खिलाफ मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है ।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed