रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए निर्देश पर प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति ए.के.पटनायक इस समिति के अध्यक्ष रहेंगे।
छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता अथवा अतिरिक्त महाधिवक्ता, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, आदिम जाति विकास विभाग के सचिव, महानिदेशक जेल (नक्सल ऑपरेशन प्रभारी), पुलिस महानिदेशक और बस्तर संभाग के कमिश्नर इस समिति के सदस्य होंगे।



रायपुर । स्कूल शिक्षा विभाग ने स्थानीय स्तर पर होने वाली स्कूल की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहली से चौथी तक की परीक्षा 2 अप्रैल से शुरू होगी और 9 अप्रैल तक चलेगी। पहली से चौथी के बीच परीक्षाओं के बीच काफी दिनों का अंतर दिया गया है। 2 अप्रैल के बाद 4 अप्रैल, फिर 8 अप्रैल और उसके बाद 9 अप्रैल को परीक्षा होगी। वहीं 6वीं और सातवीं की परीक्षा 11 अप्रैल तक चलेगी।
रायपुर । राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में छत्तीसगढ़ को दो पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। छत्तीसगढ़ को बेस्ट परफार्मिंग स्टेट के अवार्ड से नवाजा गया है। इसके साथ ही अंबिकापुर राष्ट्रीय स्तर पर देश का दूसरे नंबर का सबसे स्वच्छ शहर बना है। इस सूची में स्टील सिटी के नाम से मशहूर भिलाई शहर को 11वें नंबर पर जगह मिली है। अंबिकापुर शहर ने अपनी कचरा निपटारे की अनोखी प्रणाली के चलते देशभर में यह गौरव हासिल किया है।
रायपुर । इस साल विदेशी और देसी मदिरा की खपत बेतहाशा बढ़ी है। इन दोनों की खपत में करीब 42 प्रतिशत का उछाल आया है। इसमें विदेशी शराब 31.7 और देशी 12.5 फीसद बिक्री सिर्फ जनवरी माह तक हुई है। इसी गति से लगभग फरवरी माह में भी खपत रही। आबकारी के आकड़ों के मुताबिक गत वर्ष दो लाख 28 हजार 21 लीटर माल्ट अंग्रेजी शराब की खपत जनवरी तक हुई थी। जबकि इस वर्ष जनवरी माह में 38 लाख 66 हजार 633 लीटर माल्ट अंग्रेजी शराब मदिरा प्रेमी पी गए। लगभग यही हाल देशी शराब का भी रहा।
"
"
B 