Thursday, 13 August 2026

रायपुर । महाशिवरात्रि के मौके पर देशभर में भगवान शिव शंकर  की पूजा-अर्चना हो रही है। श्रद्धालु अपने घरों और मंदिरों में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर देशभर में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्टिटर पर लिखा है "  समस्त प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। भगवान महादेव की कृपा आप सब पर बनी रहे।
वहीं पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। रमन सिंह ने ट्विटर पर लिखा है " सौराष्ट्र से काशी तक अनेक नाम एवं रूप में विराजित त्रिकालदर्शी प्रभु भोलेनाथ अपने नाम के अनुरूप निश्छल हैं। आज महाशिवरात्रि के अवसर पर कैलाशपति भगवान शंभू से प्रार्थना करता हूँ कि अपना आशीष सदैव छत्तीसगढ़ पर बनाए रखें। हर हर महादेव।

रायपुर । राजधानी के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय में आज 24वां दीक्षांत समारोह पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडोटोरियम में आयोजित किया गया। जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्रों को उनकी डिग्री दी। दीक्षांत समारोह में 105 से ज्यादा विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 340 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाद्यि दी गई।
अपने​ नियत समय सुबह 10 बजे आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पूर्व गवर्नर गोपाल कृष्ण गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल शामिल हुए।
वहीं दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा, भगवान शिव ने जहां योग, संगीत और नृत्य सिखाया वहीं उद्यमिता की भी सीख दी है। उन्होंने कहा गांधी जी ग्रामीण भारत की बात करते थे, यह देश गांव में बसता है। इसलिए हमने चार चिन्हारी नरवा-गरुवा-घुरुवा-बारी का नारा दिया है।
सीएम बघेल ने कहा डिग्री मिलने के बाद सबसे बड़ी समस्या रोजगार की होती है। युवाओं के सामने रोजगार बढ़ी चुनौती है। इसलिए एक साल के अंदर सॉफ्टवेयर पार्क, फुड पार्क प्रदेश में खोलेंगे। इतना ही नहीं युवाओं को स्वालंबन बनाने और रोजगार देने के लिए औषधी प्लांट खोला जाएगा ताकि यहां के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके। जो लोग स्वरोजगार करना चाहते हैं उनके लिए भी आगे संभावनाएं लाए जाएंगी।
बता दें वहीं दोपहर 3 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर का दीक्षांत समारोह शुरू होगा। जिसमें राज्यपाल के साथ उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, रायपुर ग्रामीण के विधायक शसत्यनारायण शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी और महापौर नगर पालिक निगम रायपुर प्रमोद दुबे भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रायपुर । रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित तोड़गांव में धमाके की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह यहां एक बड़ा धमाका हुआ। धमाके की वजह से जमीन में गहरा गड्ढा हो गया। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर सभी ग्रामीण पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। धमाके के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार धमाका जिस दौरान हुआ उस दौरान वहां से हेलीकॉप्टर काफी नीचे से गुजरा था। ग्रामीणों को शक है कि कहीं ऊपर से बम तो नहीं गिरा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रायपुर । बेरोजगारी देश की बड़ी समस्या है। सरकारें, शासन- प्रशासन, संस्थाएं, संगठन सभी इसके लिए काम कर रही हैं, लेकिन सारे प्रयास नाकाफी हैं। ऐसे में एक सामान्य नौकरी करने वाले रायपुर निवासी देवेंद्र पटेल ने सराहनीय पहल की है।
एक वाट्सएप ग्रुप बनाकर वह उसका उपयोग जॉब प्लेसमेंट के मंच के रूप में कर रहे हैं। खास बात यह कि इस ग्रुप में शामिल युवा एक-दूसरे के लिए नौकरी तलाशते हैं और ग्रुप के जरिए सूचित करते हैं।
सरकारी हो या निजी, हर प्रकार की नौकरियों की जानकारी ग्रुप में लगातार अपडेट होती रहती है। इतना ही नहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी ढेरों जानकारियां भी होती हैं। इस ग्रुप को बने अभी छह महीने ही हुए हैं। इस बीच करीब दो सौ युवाओं को इसके जरिए नौकरी मिल चुकी है।
आज जब हम आए दिन बेरोजगारी के चलते युवाओं द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की खबरें पढ़ते व सुनते हैं, ऐसे में यह मामूली आंकड़े भी देवेंद्र की पहल को सलाम करने को कहते हैं। रायपुर के देवेंद्र साधारण परिवार से हैं।
पिता मिलापराम पटेल मजदूरी करके उन्हें किसी तरह पढ़ाया। कला में स्नातक करने के बाद देवेंद्र नौकरी तलाशने लगे, ताकि घर में कुछ मदद कर सकें, लेकिन निराशा ही हाथ लगती रही। इसी दौरान उन्हें एक विभाग में संविदाकर्मी की नौकरी मिल गई। इस कठिन संघर्ष ने देवेंद्र को उनके जैसे और युवाओं के लिए कुछ करने को प्रेरित किया। यहीं से उनके वाट्सएप ग्रुप की नींव डली।
आज उनके ग्रुप में सैकड़ों युवा जुड़े हुए हैं। चैनल सिस्टम के चलते यह ग्रुप तेजी से बढ़ रहा है। देवेंद्र बताते हैं कि इसमें कई विशेषज्ञों को भी जोड़ा गया है, जो लगातार मार्गदर्शन करते रहते हैं। नौकरी से जुड़ी सूचनाएं प्रसारित करते रहते हैं। गृहणियों भी उनके ग्रुप से जुड़ी हैं, जिनके लिए रोजगार के रास्ते में मिल रहे हैं।
इस तरह मिल रही मदद
 वेब पोर्टेल, रोजगार समाचार के ई-पेपर और उसके लिंक वाट्सएप में भेजते हैं, जिसके जरिए सोश्ाल साइट्स से मिलती है जानकारी। य सरकार द्वारा अखबारों में जारी किए गए विज्ञापनों की कतरन और तिथिवार परीक्षाओं के आयोजनों व नतीजों की पूरी जानकारी समय पर उपलब्ध रहती है।
जिला रोजगार में पंजीयन की प्रक्रिया, प्लेसमेंट कैंप आयोजन की जानकारियां, शिक्षा-परीक्षा संबंधी काउंसिलिंग-कार्यशाला आदि हमेशा अपडेट होता रहता है।
 आवश्यक परीक्षाओं में फार्मूले सभी विषयों में दक्ष लोगों द्वारा आदानप्रदान। संबंधित विभागों-मंचों की फोन डायरेक्टरी भी इस ग्रुप में उपलब्ध है।
 खुद के लिए लंबे समय से रोजगार की तलाश करते हुए औरों के दर्द को समझा। अच्छी शिक्षा और मेहनतकश होने के बावजूद मायूस होकर बहुतों को लौटते देखा। यहीं से यह सोच आई कि कुछ किया जाए। बूंद-बूंद से ही घड़ा भरता है। आज मेरे ग्रुप से जुड़ा हर कोई एक-दूसरे की चिंता करता है। यह छोटी उपलब्धि नहीं है।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed