Friday, 14 August 2026

विदेशी और देसी मदिरा दीवानों ने गटकी 87 लाख लीटर हाला

रायपुर । इस साल विदेशी और देसी मदिरा की खपत बेतहाशा बढ़ी है। इन दोनों की खपत में करीब 42 प्रतिशत का उछाल आया है। इसमें विदेशी शराब 31.7 और देशी 12.5 फीसद बिक्री सिर्फ जनवरी माह तक हुई है। इसी गति से लगभग फरवरी माह में भी खपत रही। आबकारी के आकड़ों के मुताबिक गत वर्ष दो लाख 28 हजार 21 लीटर माल्ट अंग्रेजी शराब की खपत जनवरी तक हुई थी। जबकि इस वर्ष जनवरी माह में 38 लाख 66 हजार 633 लीटर माल्ट अंग्रेजी शराब मदिरा प्रेमी पी गए। लगभग यही हाल देशी शराब का भी रहा।
गत वर्ष 84 लाख 46 हजार 918 माल्ट लीटर की खपत हुई थी। इसके सापेक्ष में इस साल के सिर्फ जनवरी माह तक 86 लाख 99 हजार 832 लीटर की खपत बढ़ी है। आकड़ों पर गौर करें तो देशी मदिरा प्रेमी अंग्रेजी शराब प्रेमी से अधिक है।
वैसे अभी विभागीय अधिकारियों का दावा है कि अभी मार्च खत्म होने तक शराब की खपत में और भी वृद्धि होगी। 900 करोड़ रुपये की बिकी शराब आय के नजरिए से 900 करोड़ स्र्पए की शराब इस साल के जनवरी माह तक बेची जा चुकी है, जबकि पिछले वर्ष 900 करोड़ स्र्पए की आय हुई थी। इसमें देशी और विदेशी दोनों प्रकार की शराब की खपत से आई राशि भी शामिल है। यानी पिछले साल की अपेक्षा इस बार 8.6 प्रतिशत अधिक आय हुई।
मार्च तक खपत और आय में और होगी वृद्धि
अभी आबाकरी विभाग फरवरी के आकड़ों को जुटा नहीं पाया है। लेकिन मार्च तक खपत के साथ आय में वृद्धि होने की संभावना है। आबकारी अधिकारी के अनुसार मार्च तक स्टॉक में बचे देशी और विदेशी ब्रांडों के खपत पहले कराने के निर्देश दिए गए हैं।
होली के पूर्व तक पुरानी ही ब्रांड बिकेगी
होली तक सभी पुरानी ब्रांड के देशी और विदेशी शराब के स्टॉक को खपाने की रणनीति बनाई गई है। कई ऐसी ब्रांड भी हैं, जिनकी डिमांड कम है। इसमें अधिकांश ऐसी ब्रांड हैं जो कभी प्रचलन में ही नहीं रही। लेकिन पीने के शौकीन लोग इसे लेने से परहेज करते हैं।
नए साल में नई ब्रांड की फिर मिलेगी शराब
नए वित्तीय वर्ष में रायपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में नई कंपनियों के ब्रांड की शराब मिलेंगी। अपनी शराब को बेचने के लिए आधा दर्जन कंपनियों ने आबकारी को आवेदन भी दिए हैं, लेकिन इस बार बढ़े रेट पर शराब मिलेगी
 अभी इसकी खपत में और वृद्धि होगी। बचे हुए स्टॉक को जल्द खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। - बीआर नेताम, प्रभारी उपायुक्त आबकारी विभाग

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed