Friday, 14 August 2026

रायपुर । पांच संभाग और 27 जिलों में बंटे छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा और 11 लोकसभा की सीटें हैं। इसमें चार आदिवासी व दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। पांच सीटें सामान्य हैं। नौ लोकसभा क्षेत्रों में आठ- आठ तथा दो में नौ-नौ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2008 में हुए परिसीमन से पहले सारंगढ़ लोकसभा सीट भी हुआ करती थी, लेकिन परिसीमन में उस सीट को समाप्त कर दिया गया, उसके स्थान पर कोरबा नई लोकसभा सीट है।
सरगुजा संभाग में केवल एक सीट
सरगुजा संभाग में लोकसभा की केवल एक सीट है। हालांकि इसी संभाग के जशपुर जिले की तीन सीट रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। इसी तरह कोरिया जिले की भरतपुर-सोनहट विधानसभा क्षेत्र कोरबा लोकसभा सीट में शामिल है। वहीं, रायपुर का कसडोल विधानसभा सीट जांजगीर लोकसभा सीट में शामिल है। धमतरी जिले की सिहावा, दुर्ग जिले की संजारी-बालोद व गुंडरदेही विधानसभा कांकेर लोकसभा सीट के अंतर्गत है।
राज्य से चुने जाते हैं पांच राज्यसभा सदस्य
संसद की उच्च सदन राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ से पांच सदस्य चुने जाते हैं। फिलहाल इनमें से तीन सीट भाजपा और दो कांग्रेस के खाते में हैं।
राज्य की लोकसभा सीट व उनमें शामिल विधानसभा क्षेत्र
- सरगुजा (अजजा)- कुल आठ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य-03, अजजा- 05)
प्रेमनगर, भटगांव, अंबिकापुर, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुंड्रा, सीतापुर।
- रायगढ़ (अजजा)- कुल आठ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य- 02, अजजा-05, अजा- 01)
जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, रायगढ़, खरसिया, लैलूंगा, धरमजयगढ़, सारंगढ़।
- जांजगीर (अजा)- कुल आठ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य-06, अजा- 02)
कसडोल, बिलाईगढ़, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, जैजैपुर, चंद्रपुर, पामगढ़।
- कोरबा (सामान्य) कुल आठ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य- 04, अजजा- 04)
भरतपुर-सोनहट, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर, रामपुर, पाली-तानाखार, कोरबा, कटघोरा, मरवाही।
- बिलासपुर (सामान्य) कुल आठ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य- 06, अजा- 02)
कोटा, लोमरी, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मुंगेली, मस्तूरी।
- राजनांगदांव (सामान्य) कुल आठ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य-06, अजजा-01, अजा-01)
पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, डोंगरगढ़, मोहला-मानपुर।
- दुर्ग (सामान्य) कुल नौ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य- 07, अजा-02)
पाटन, भिलाई नगर, वैशाली नगर, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, साजा, बेमेतरा, अहिवारा, नवागढ़।
- रायपुर (सामान्य) कुल नौ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य- 08, अजा- 01)
बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, रायपुर ग्रामीण, अभनपुर, आरंग।
- महासमुंद (सामान्य) कुल आठ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य- 06, अजा- 02)
बसना, खल्लारी, महासमुंद, सराइपाली, राजिम, बिंद्रानवागढ़, कुरूद, धमतरी।
- बस्तर (अजजा) कुल आठ विधानसभा क्षेत्र (साामान्य- 01, अजजा- 07)
जगदलपुर, कोंडगांव, बस्तर, चित्रकोट, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंटा।
- कांकेर (अजजा) कुल आठ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य- 01, अजजा 07)
सिहावा, संजरी- बालोद, गुंडरदेही, डोंडीलोहारा, अंतागढ़, भानुप्रातापुर, कांकेर, केशकाल।

रायपुर । लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही भाजपा चुनावी मोड में आ गई है। दो दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष बने विक्रम उसेंडी ने पूरी मुस्तैदी के साथ काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी अगले 15 दिन में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर देगी। उम्मीदवारों के चयन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक 11 मार्च को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में बुलाई गई है।
इसमें प्रदेश पदाधिकारी, कोर ग्रुप और लोकसभा सांसदों के साथ मंथन किया जाएगा। पहले चरण में छत्तीसगढ़ की एक लोकसभा सीट होने के कारण पार्टी को 25 मार्च तक उम्मीदवार की घोषणा करनी है। ऐसे संकेत मिले हैं कि पहले चरण के उम्मीदवार की घोषणा दस दिन में कर दिया जाएगा।
पार्टी ने हर लोकसभा का प्रभारी बनाया है। साथ ही 11 लोकसभा सीट के लिए तीन क्लस्टर भी बनाया है। इसमें दिग्गज नेताओं को कमान सौंपी गई है। विक्रम उसेंडी खुद सभी 11 लोकसभा का अगले पांच दिन में दौरा करेंगे और टिकट के दावेदारों से चर्चा करेंगे।
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो अमित शाह की टीम के सदस्यों ने सभी लोकसभा के उम्मीदवारों का सर्वे किया है। इसमें पांच सांसदों के परफार्मेंस को कमजोर मानते हुए उनके स्थान पर नए उम्मीदवार को उतारने की अनुशंसा की है। पार्टी ने संकेत दिया है कि नए और युवा चेहरों पर दांव लगाया जाएगा।
विक्रम उसेंडी ने बताया कि जमीन स्तर पर सर्वे का काम पूरा हो गया है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा। चुनाव समिति की बैठक 20 मार्च को संभावित है।
पांच लोकसभा में हर बार बदले जाते हैं उम्मीदवार
पिछले तीन चुनाव के आंकड़ों को देखते तो पांच लोकसभा में हर चुनाव में उम्मीदवार बदल दिये जाते हैं। पिछले चुनाव में राजनांदगांव, कांकेर, सरगुजा, कोरबा और बिलासपुर के उम्मीदवार को बदलकर नये चेहरे को मैदान में उतारा गया था। इस चुनाव में भी करीब पांच चेहरे बदले जा सकते हैं।
पिछले चुनाव में लगातार जीत दर्ज कर रहे रमेश बैस, विष्णुदेव साय, कमलादेवी पटले, चंदूलाल साहू पर पार्टी एक बार फिर दांव लगा सकती है। दुर्ग लोकसभा पर जातिगत समीकरण के आधार पर उम्मीदवार की खोज होगी। पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बाद भी सरोज पांडेय दुर्ग लोकसभा से हार गई थी। सरोज के राज्यसभा में होने के कारण पार्टी वहां नए उम्मीदवार की तलाश कर रही है।

रायपुर । भाटापारा रेलवे स्टेशन में पदस्थ आरपीएफ की एक महिला इंस्पेक्टर ने अपने पति को गोली मार दी। घायल दीपक श्रीवास्तव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपित महिला एसआई को उसके पति ने किसी और के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद आरोपित महिला ने पति पर गोलियां चला दीं।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित महिला एसआई सुनीता मिंज और आरपीएफ में ही इंस्पेक्टर दीपक श्रीवास्तव के बीच प्रेम संबंध था और कुछ समय पहले दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों अलग-अलग जगह पदस्थ थे।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed