पब्लिक उवाच 24 एक न्यूज़ पोर्टल है |
कोर्ट ने कहा, मनमानी नहीं चलेगी
इलाहाबाद, 31 अगस्त / hindsat इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से वित्तपोषित ए.बी.के हाईस्कूल में कक्षा एक में प्रवेश के लिए परीक्षा में सफल छात्र को छह सदस्यों की टीम के समक्ष साक्षात्कार के बाद मनमाने ढंग से फेल करने के खिलाफ याचिका को जनहित याचिका में तब्दील कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि एक छोटे बच्चे को कक्षा एक में प्रवेश देने के लिए शैक्षिक योग्यता परीक्षा लेने और साक्षात्कार में 40 फीसदी अंक की अनिवार्यता सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के विपरीत है। हाई को्र्ट ने कहा कि चूंकि कोर्ट को ऐसे मामले की सुनवाई कर मनमानी पर अंकुश लगाने का क्षेत्राधिकार नहीं है इसलिए कोर्ट स्वत: याचिका को जनहित याचिका में बदलते हुए जनहित याचिका की सुनवाई करने वाली पीठ के समक्ष दो हफ्ते में पेश करने का आदेश दे रही है।
यह आदेश जस्टिस संगीता चन्द्रा ने छात्र प्रिन्स के पिता विजय सिंह की याचिका पर दिया है। याची का कहना है कि उनके पुत्र ने कक्षा एक में प्रवेश के लिए परीक्षा उत्तीर्ण की, इसके बाद उससे छह अध्यापकों के पैनल के समक्ष सवाल पूछे गए, जिनके उसने सही जवाब दिया लेकिन जब परिणाम घोषित हुआ तो उसे फेल दिखाया गया। साक्षात्कार में केवल आठ अंक दिए गए। नियम यह है कि, 100 अंक की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को 25 अंक के साक्षात्कार का 40 फीसदी अंक पाना अनिवार्य है। मनमाने तौर पर यह कम अंक देकर फेल कर दिया गया।
आरटीआई में जब कारण पूछा गया तो कोई जवाब नहीं आया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि, साक्षात्कार लिखित परीक्षा के अंक से 15 फीसदी से नहीं होगा और साक्षात्कार में 33 फीसदी अंक देना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय ने इस आदेश का खुला उल्लंघन किया है। कोर्ट ने विश्वविद्यालय के रवैये पर आश्चर्य व्यक्त किया कि ऐसी मनमानी की अनुमति नहीं दी जा सकती।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह बदली छाई रही. यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, "दिन में बदली छाई रहने के साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सामान्य बारिश के आसार हैं."
वहीं, बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ है और वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमसभरी गर्मी का दौर जारी है. पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 27.3 डिग्री और गया का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है. तेज बारिश की संभावना अभी नहीं है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव और बूंदाबांदी की संभावना है.
0टिप्पणियां उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और आर्द्रता का स्तर भी 80 फीसदी से ऊपर दर्ज किया जाएगा. दिन में गर्मी व उमस बढ़ेगी लेकिन अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से लेकर तेज बारिश होने का अनुमान है.
Owner / Director - Piyush Sharma
Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,
E mail - publicuwatch24@gmail.com
Contact No. : 7223911372