पब्लिक उवाच 24 एक न्यूज़ पोर्टल है |
कन्याकुमारी । पुलवामा हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक से दोनों देशों के बीच भारी तनाव बना हुआ है। भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान पर दबाव बनाए जाने के बाद पाकिस्तान द्वारा हिरासत में लिए गए विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने की घोषणा कर दी गई। इस बीच शुक्रवार को PM नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी में आयोजित रैली में शामिल हुए। पीएम ने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन तमिलनाडु से हैं इस पर पूरे देश को गर्व है।
पीएम ने इस दौरान रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन की तारीफ भी की और कहा कि देश की पहली रक्षामंत्री सीतारमन पर भी उन्हें गर्व है।
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि 26/11 हमले के दौरान देश ने कार्रवाई की उम्मीद की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। लेकिन जब उरी और पुलवामा की घटना घटी तो हमारे बहादुर सैनिकों ने क्या किया ये सभी ने देखा। देश को सेवाएं देने वाले ऐसे सभी सैनिकों को पीएम मोदी ने सेल्यूट किया।



जोधपुर। जोधपुर में हिरण शिकार के मामले में फंसे अभिनेता सलमान खान की याचिका की सुनवाई जोधपुर सेशन कोर्ट में आज, 20 फरवरी को होगी। सीजेएम के द्वारा सुनाई गई 5 साल की सजा के आदेश के खिलाफ सलमान ने जिला एवं सेशन न्यायालय जिला जोधपुर में अपील की थी। इस घटना के दौरान सलमान हथियार रखने के मामले में सीजेएम ग्रामीण कोर्ट जोधपुर ने बरी कर दिया था।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित कर रहें है। उन्होने कहा कि जब यहां सपा - बसपा की सरकार थी, तो यहां निजाम चलता था। जिन्होंने मिलकर यहां आतंकवाद (Terrorism) का गलियारा (Corridor) बनाया था। लेकिन योगी जी की सरकार आते ही हमने इनके इस गलियारे को उखाड़ फेंकने का काम किया है। जानिए उनके भाषण की मुख्य बातें-
"
"
B