पब्लिक उवाच 24 एक न्यूज़ पोर्टल है |
- राष्ट्रीय
- Posted On
इथोपिया विमान हादसे के बाद चीन का विमानन कंपनियों को आदेश- तत्काल बंद कर दें बोईंग 737 का इस्तेमाल
K.W.N.S बीजिंगः इथोपिया विमान हादसे के बाद चीन ने सोमवार को सभी घरेलू विमानन कंपनियों से बोईंग 737 मैक्स8 का व्यावसायिक इस्तेमाल तत्काल बंद करने को कहा है। चीन के नागर विमानन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा, विमान संरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की पुष्टि होने के बाद ही बोईंग 737 मैक्स8 का व्यावसायिक इस्तेमाल फिर से शुरू होगा।
इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार चार भारतीय नागरिक, पर्यटकों और कारोबारियों सहित सभी 157 लोगों की मौत हो गई।



नोएडा । में पीएम मोदी आज दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के विस्तार 6.6 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे। 6.6 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेक्शन तक जाएगी।
राजस्थान । केंद्रीय गृमंत्री राजनाथ सिंह आज राजस्थान के ब्यावर में शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते हुए इशारों इशारों में विपक्ष पर निशाना साधा है।
ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) की बैठक में भारत को बुलाए जाने पर पाकिस्तान ने इस बैठक का बहिष्कार करने का फ़ैसला किया है.
"
"
B