Wednesday, 11 February 2026

नई दिल्ली l सरकार के अंदरखाने से खबर आ रही है कि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) की हुई बैठक में लॉक डाउन का दूसरा फेज 3 मई को खत्म होने के बाद भी रेल और हवाई सेवाएं नहीं शुरू करने की सिफारिश की गई है | शनिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी कहा था कि अभी निजी विमानन कंपनियां हवाई यात्रा के टिकट न बेचें. उनका ये बयान तब आया था जब कुछ विमानन कंपनियों द्वारा 4 मई के आगे के फ्लाइट टिकट की बुकिंग शुरू कर दी गई थी l

इस बैठक से साफ़ हुआ है कि 3 मई से रेल और हवाई यात्रा शुरू होने के आसार नहीं है | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में कोविड-19 के लिए बनी GOM की पांचवी बैठक में इन विषयों पर रिपोर्ट तैयार करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भेजी गई है | सूत्रों के मुताबिक इसमें कहा गया है कि रेल और हवाई सेवाएं 3 मई के बाद शुरू नहीं होंगी | ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में कहा गया है कि इस बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय की राय और पीएम मोदी द्वारा हालात के आकलन के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा l

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर राहत की खबर है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है, जिससे पिछले 24 घंटे में 447 केस और 22 मौतें दर्ज की गई हैं। नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12380 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 414 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 12380 मामलों में से 10477 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 1488 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से सर्वाधिक 187 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 3398 हो गई है। 

 कोरबा l कोरोना वायरस के चलते देश में तीन मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन के बाद सरकार ने बुधवार को नए दिशा निर्देश जारी कर दिए। यह दिशा निर्देश तीन मई तक के लिए जारी किए गए हैं, जब तक लॉकडाउन चलेगा।
संशोधित दिशा निर्देशों के अनुसार, हवाई, रेल और सड़क मार्ग से यात्रा करना, शैक्षणिक और प्रशिक्षण संस्थानों का संचालन, औद्योगिक और वाणिज्यिक गतिविधियां, सिनेमा हॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर जारी रोक लागू रहेगी।
सभी सामाजिक, राजनीतिक और अन्य आयोजनों पर भी रोक जारी रहेगी। इसके अलावा जब तक देश में लॉकडाउन लागू है, तब तक सभी धार्मिक स्थलों को भी बंद रखा जाएगा।
वहीं,  कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर घर में बने मास्क का इस्तेमाल करना अनिवार्य कर दिया गया है। संशोधित दिशा निर्देशों के अनुसार, कार्यालयों को सैनिटाइटर उपलब्ध कराने, गाइडलाइन्स के अनुसार शिफ्ट चलाने,  थर्मल स्क्रीनिंग कराने के आदेश दिए गए हैं।
सरकार ने कहा है कि संशोधित दिशा निर्देश लॉकडाउन के पहले चरण के दौरान मिले लाभ और दूसरे चरण में कोरोना के संक्रमण को रोकने के मद्देनजर है। इसके साथ ही सरकार का उद्देश्य दूसरे लॉकडाउन के दौरान किसानों और श्रमिकों और दैनिक वेतन भोगियों को राहत प्रदान करना है

 Public uwatch नई दिल्ली- 24 मार्च 2020. देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए मोदी सरकार पूरी कोशिश कर रही है. इसके तहत कई अहम कदम भी उठाए जा रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी पर देश को आज दूसरी बार संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने इस दौरान ऐलान किया कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन किया जा रहा है. देश में यह लॉकडाउन 21 दिन के लिए होगा. यह जनता कर्फ्यू से आगे का कदम है. यह कदम हर हिंदुस्‍तानी को बचाने के लिए लिया जा रहा है ।

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज इस 21 दिन अगर आप नहीं संभलें तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा. बाहर निकलना क्‍या होता है, यह 21 दिन के लिए भूल जाइये. घर पर ही रहें. मैं यह बात परिवार के सदस्‍य के तौर पर कह रहा हूं.’ पीएम मोदी ने कहा कि मैं यह बात परिवार के सदस्‍य के तौर पर कह रहा हूं. इसमें लिखा है, को-कोई, रो-रोड पर, ना- न निकले.’

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि हर भारतीय ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाया है. हर भारतीय ने पूरी जिम्‍मेदारी के साथ जन कर्फ्यू में योगदान दिया है. आप सभी प्रशंसा के पात्र हैं ।

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने का एकमात्र उपाय है सोशल डिस्‍टेंसिंग. इसके अलावा कोई और उपाय नहीं है. कुछ लोग इस गलतफहमी में हैं कि सोशल डिस्‍टेंसिंग सिर्फ बीमारों के लिए है. यह सही नहीं है. यह सभी नागरिकों के लिए है, प्रधानमंत्री के लिए भी है ।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed