Wednesday, 12 August 2026

दुर्ग । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज डॉ रमन सिंह के बयान पर पलटवार किया है. बघेल ने कहा कि डॉ पुनीत गुप्ता अगर सही है तो फरार क्यों है. वो पुलिस के सामने आए और खुद को निर्दोष साबित करे. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चौकीदार रमन सिंह से अपील करता हूं कि अपने फरार दामाद को लेकर पुलिस के पास जाए. कम से कम उनका बयान ही दर्ज करा दे. दस्तावेजों की जांच करवा दे, अगर वो निर्दोष हैं तो भागते क्यों फिर रहे हैं ।
गौरतलब है कि रमन सिंह ने बुधवार को विजय बघेल के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए अपने दामाद डॉ पुनीत गुप्ता को निर्दोष बताया था. उन्होंने कहा था कि पूरा मामला षड्यंत्र का हिस्सा है. कोर्ट में जाने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. फरार होने के सवाल पर जवाब दिया था कि समय आने पर वो सबके सामने आ जाएगा ।
मुख्यमंत्री आज दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर के साथ नामांकन दाखिल करने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे थे. इस दौरान पुनीत गुप्ता को लेकर एक बार फिर रमन सिंह को घेरा. और कहा कि अगर वो निर्दोष है तो फरार होने की आवश्यकता नहीं है ।
आपको बता दें कि रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता पर डीकेएस सरकारी सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल में सरकारी पद पर रहते हुए लगभग 50 करोड़ रुपए के घोटाला करने का आरोप वर्तमान अधीक्षक कमल किशोर सहारे ने लगाया है. पुनीत गुप्ता पर नियुक्ति में धांधली करने, फर्जी खरीदी करने और झूठी ऑडिट रिपोर्ट पेश कर करोड़ों रुपए व्यय करने के मामले में आरोपी बनाया गया है. गोल बाजार थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस तलाश कर रही है ।

दुर्ग । कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चन्द्राकर आज नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ,प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण की अध्यक्ष  तुलसी साहू जी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिमा चंद्राकर दुर्ग में सभा के बाद कलेक्ट्रेट पहुँचकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। बता दें कि कांग्रेस ने इस बार दुर्ग से प्रतिमा चंद्राकर को प्रत्याशी बनाया है। पिछली बार यहां से ताम्रध्वज साहू ने जीत दर्ज किया था। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय को हराया था। इस बार बीजेपी ने दुर्ग से विजय बघेल को टिकट दिया है। बता दें कि दुर्ग में 23 अप्रैल को मतदान होना है।

दुर्ग । डीकेएस घोटाले और अंतागढ़ टेपकांड में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता गिरफ्तारी से बचने इन दिनों फरार चल रहे हैं. उनकी तलाश में पुलिस लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है ।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने दामाद डॉ पुनीत गुप्ता को निर्दोष बताया है. उन्होंने कहा कि पूरा मामला षड्यंत्र का हिस्सा है. कोर्ट में जाने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. पुनीत गुप्ता की फरारी को लेकर रमन सिंह ने कहा कि समय आने पर दामाद सामने आएंगे. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि पुनीत गुप्ता कब सामने आएंगे ।
आपको बता दें कि पिछले दिनों डीकेएस अस्पताल के अधीक्षक ने पूर्व अधीक्षक पुनीत गुप्ता के खिलाफ गोलबाजार थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर में उन्होंने पुनीत गुप्ता के ऊपर अधीक्षक रहते अस्पताल में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाला का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने पुनीत गुप्ता को नोटिस भेजकर अपना बयान दर्ज कराने कहा था. लेकिन बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद गुप्ता पुलिस के सामने बयान दर्ज कराने पेश नहीं हुए. उनकी तलाश में पुलिस कई जगह छापा भी मार चुकी है लेकिन वे फरार हैं  ।

दुर्ग ।  दुर्ग लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल ने  सोमवार को नामांकन दाखिल किया। शुभ मुहूर्त देखकर उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी, माहपौर दुर्ग चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, जिला भाजपा महामंत्री देवेंद्र चंदेल सहित दर्जन भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बता दें कि  विजय बघेल ने पहला नामांकन दाखिल कर दिया है। अंतिम नामांकन 3 अप्रैल को दाखिल करेंगे। इस दिन शक्ति प्रदर्शन के बहाने जनता को साधने की कोशिश भी करेंगे। इस दौरान पूर्व सीएम रमन सिंह सहित प्रदेश बीजेपी के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि इस बार बीजेपी ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से विजय बघेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। पिछली बार यहां से सरोज पांडेय ने चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थी।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed