- दुर्ग
- Posted On
जब कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता से भाजपा प्रत्याशी की हुई मुलाकात.. तो होने लगी इसकी तारीफें
दुर्ग । चुनावी मौसम में नेता एक दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. पक्ष विपक्ष एक दूसरे के खिलाफ छींटाकशी और शब्दों की सीमाएं जहां लांघ रहे हैं वहीं दुर्ग से लोकतंत्र की एक अच्छी तस्वीर सामने आई है. यहां दो परस्पर विरोधी दलों के नेता आमने सामने हुए तो एक दूसरे से न तो मुंह फेरे और न ही किसी तरह की कोई छींटाकशी ही किये बल्कि एक दूसरे से पूरी आत्मीयता से मिले. जहां एक प्रत्याशी ने विपक्षी दल के नेता का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया ।
चुनावी मौसम में त्यौहारों की अपनी बड़ी अहमियत होती है. जहां किसी समाज के प्रति लगाव दिखाने का नेता कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते. आज भी कुछ ऐसा ही हुआ भाजपा के विजय बघेल और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और वयोवृद्ध नेता मोतीलाल वोरा महावीर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रैली में पहुंचे. जहां दोनों भगवान महावीर की पूजा अर्चना कर अपनी अपनी पार्टी के लिए जनता से आशीर्वाद भी मांगा ।
इसी बीच भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल का सामना वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा से हुआ. ऐसे में विजय बघेल ने उनके पैर छूकर चुनाव में अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा और शालीनता का परिचय देते हुए लोकतंत्र में स्वस्थ राजनीति का भी उदाहरण प्रस्तुत किया. मोतीलाल वोरा ने भी उन्हें अपना आशीर्वाद दिया ।
भले ही भाजपा से दुर्ग का राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करने वाले चेहरे विजय बघेल के साथ दिखाई नही दे रहे हैं लेकिन विजय बघेल को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का आशीर्वाद जरुर मिल गया है. हालांकि ये आशीर्वाद विजय बघेल को दुर्ग लोकसभा में फतेह दिला पाने में कितना काम आएगा ये तो लोकसभा चुनाव के बाद आने वाला परिणाम ही बतायेग ।



दुर्ग । मॉर्निंग वॉक के लिए निकले दो होनहार खो-खो खिलाड़ियों को तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद डाला. इनमें से एक जहां नेशनल तो वहीं दूसरा स्टेट प्लेयर था. वहीं मॉर्निंग वॉक में उनके साथ गई युवती सदमे की स्थिति में है. मामला दुर्ग-पाटन रोड पर ग्राम अरसनारा का है ।
भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस वन में आज फिर बड़ा हादसा हो गया। एसएमएस वन के ब्लास्ट फर्नेस फटने से संयंत्र में मौजूद 7 कर्मी घायल हो गए हैं। जिसमें भट्ठी का गर्म लोहा गिरकर बाल्टी से कंट्रोल रूम के अंदर पहुंच गया। गर्म लोहे की चपेट में आने से 7 लोग बुरी तरह झुलस गए। सभी को सेक्टर 9 अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।
भिलाई। नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम गोता के शिव मंदिर में कुछ दिनों से रह रहे दो बाबाओं को पुलिस ने पकड़ा। दोनों बाबा करीब 10 दिनों से मंदिर में रह रहे थे और उन्हें देखकर ग्रामीण खुद को थोड़ा असुरक्षित महसूस कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाबाओं को हिरासत में पूछताछ करने के बाद उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की।
"
"
B 