Wednesday, 12 August 2026

  दुर्ग ।  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर, दुर्ग में 3 अगस्त को सुबह 11 बजे से प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निजी नियोजकों के द्वारा सिक्यूरिटी एरिया ऑफिसर, सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर, सीनियर ऑफिसर, आईटी फैकल्टी/ट्रेनी, डिलेवरी पार्टनर, सेल्स ऑफिसर, बीडीई के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवदेक समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी सोशल मीडिया साईट से प्राप्त कर सकते हैं ।

 
दुर्ग । बीएससी की एक छात्रा ने फेल होने पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा आदर्श नगर कैम्प-1 भिलाई निवासी खुशबू गुप्ता (19) का शव मोहालाइ शिवनाथ रेलवे ब्रिज के पास ट्रैक पर मिला। पुलिस को ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे मिली। तब छात्रा की पहचान नहीं हुई थी। पुलिस यह मान रही थी कि यह आसपास के किसी गांव की युवती का शव है। पहचना न होने पर शव को मारच्र्यूरी में रखवा दिया था। बाद में मृतका की पहचान खुशबू गुप्ता के रुप में हुई ।

 
 दुर्ग । जीआरपी पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 में निरीक्षण के दौरान संदेह होने पर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दीपक ठाकुर(33) पिता मेहतर राम ठाकुर निवासी बालाघाट का होना बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान पुलिस एक लैपटॉप, एडॉप्टर, एक चेक बुक और नकदी बरामद किया है। कड़ाई से पूछताछ में उसने बरामद सामान को चोरी का होना बताया। जिसकी कुल कीमत करीब 51 हजार रूपए से अधिक है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धारा 41(1-4) 379 के तहत कार्रवाई की है।

 
  भिलाई  । वार्ड 60 स्थित सांस्कृतिक भवन का छज्जा भरभराकर गिर गया। इससे आस-पास खड़े लोग कुछ क्षण के लिए दहशत में आ गए, लेकिन भवन का दरवाजा खोलकर देखा तो छत का प्लास्टर टूट कर गिरा पड़ा था। लोगों ने रिसाली जोन कमिश्नर को सूचना दी। बता दें कि इस भवन की मरम्मत के लिए नगर निगम प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के पहले मेंटनेंस और रंगाई-पुताई के लिए ढाई लाख में ठेका दिया था। ठेकेदार ने चुनाव के दौरान काम पूरा कर दिया। दो महीने बाद छज्जा फिर से टूटकर गिर गया। पार्षद चुम्मन देशमुख का कहना है कि निगम ने बिल का भुगतान कर दिया है, लेकिन काम ठेका शर्तों के अनुसार नहीं हुआ है।जिसके कारण आज ये बड़ा हादसा हो गया है।अगर भवन के अंदर शिविर लगा होता तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed