- दुर्ग
- Posted On
बड़ी खबर, इंडस्ट्रियल एरिया के हथखोज के एक फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

पब्लिकयूवाच - भिलाई । छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ के भिलाई से बड़ी खबर निकलकर आ रही है। यहां के इंडस्ट्रियल एरिया के हथखोज के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। फैक्ट्री में रखे केमिकल में आग फैलते ही और विकराल हो गया है।
इधर आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंची। तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी है। वहीं अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। मौके पर स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है ।






"
"
B 