भोपाल । प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 35 आईपीएस अधिकारियों के बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। इस तबादला आदेश में सात जिलों होशंगाबाद, दतिया, हरदा, देवास, नरसिंहपुर और आगर मालवा के एसपी प्रभावित हुए हैं।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य शासन ने बड़ी सर्जरी करते हुए अफसरों की पदस्थापना में बड़ा बदलाव किया है। बता दें हाल में इनमें से कुछ को स्थानांतरित किया गया था। जिसमें इंदौर ग्रामीण में एक महीने पदस्थ किए गए डीआईजी अनिल कुमार को हटाकर अब उज्जैन रेंज भेज दिया गया है।
उनकी जगह अब 15 दिन पहले ही भोपाल शहर से हटाए गए डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी को पीएचक्यू डीआईजी इंदौर ग्रामीण बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भोपाल को पीएचक्यू और एसपी मुख्यालय इंदौर में एसपी इंदौर पूर्व का एक-दूसरे के पदस्थापनास्थल पर तबादला किया है।
किसे कहां किया पदस्थ देखें लिस्ट :-





भोपाल । लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल ने भोपाल में आभार सम्मेलन रैली को संबोधित किया है। राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक काम करने जा रही है। हिंदुस्तान 'गारंटी इनकम' देने वाला पहला देश होगा। जानिए उनके भाषण की मुख्य बातें
मध्य प्रदेश । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पोस्टर पर लगाए गए हैं। पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भागवान राम के रुप में दर्शाया गया है।
शहडोल/रांची। इंडोर विश्व कप तीरंदाजी का स्वर्ण जीतने वाले जसपाल सिंह (22) व एनआईएस सर्टिफिकेट कोर्स 2018-19 के टाॅपर और राष्ट्रीय तीरंदाज सरस सोरेन (27) की आज सुबह शहडोल में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों की कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में शरद की तो घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि जसपाल ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा। दोनों जमशेदपुर के रहने वाले हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों वहां चल रहे जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जा रहे थे।
"
"
B 