- रायपुर
- Posted On
बिहारी भाषा में ट्वीट किया CM बघेल ने, कहा- 'गंगा मईया और बिहार की जनता के गोर लागी
रायपुर। कांग्रेस की 'जन आकांक्षा रैली' में शामिल होने बिहार गए भूपेश बघेल ने बिहारी भाषा में ट्वीट कर कहा आज का दिन ऐतिहासिक है...का हाल बा बिहार?, सब ठीक बा न??, गंगा मईया और बिहार की जनता के गोर लागी। आज आप सभी से पटना के गांधी मैदान में मुलाकात होगी। @RahulGandhi जी को सुनने के लिए आप लोग तैयार हैं न आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक है। एकदम गरदा उड़ा देना है।
गौरतलब है लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की सीटों पर शेयरिंग को लेकर आज पटना के गांधी मैदानी में काग्रेस समेत अन्य घटक दलों की रैली होगी। इस रैली को ‘जन आकांक्षा रैली’ नाम दिया गया है।
इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई बिहार के नेता शामिल होंगे। इस रैली को लेकर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता में उत्साह देखने को मिल रहा है।



रायपुर | छत्तीसगढ़ के सैकड़ों कारोबारियों से 100 करोड़ रुपए से अधिक का ठगी करने वाला आरोपी महेंद्र कुमार गुप्ता को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है. पत्नी सुनीता गुप्ता मौके से फरार हो गई है. 2013 में कई बड़े कारोबारियों को चूना लगाकर आरोपी दंपत्ति फरार हो गए थे |
रायपुर | केंद्री गांव के नहर में डूबी महिला शोकमती की लाश आज अभनपुर पुलिस ने बरामद कर ली है. महिला बीते शुक्रवार को 5 बच्चों के साथ नहाने गई थी. चार बच्चों को नहलाने के बाद उन्हें घाट किनारे बिठा दी |
रायपुर | महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारकर मिठाई बांटने के विरोध में कल कांग्रेस प्रदर्शन करेगी. राजधानी में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करेगी |
"
"
B 