रायपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में शहर के पंडरी थाने में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी समेत 5 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें उनके बेटे अमित जोगी, पुनीत गुप्ता, राजेश मूणत और मंतूराम पवार पर भी धोखाधड़ी और पैसों के प्रलोभन और भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कांग्रेस सदस्य और प्रवक्ता किरणमयी नायक की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। अपनी रिपोर्ट में किरणमयी नायक ने कहा है कि वर्ष 2014 में अंतागढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस ने मंतूराम पवार को अपना प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन थोड़े ही दिनों के बाद मंतूराम पवार मैदान छोड़कर चले गए। उनके इस कृत्य से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा, जब पार्टी ने इसकी छानबीन की तो पता चला कि मंतूराम को मंत्री राजेश मूणत, विधानसभा के सदस्य अमित जोगी, लोकसेवक पुनीत गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने आर्थिक प्रलोभन दिया था। किरणमयी नायक ने बताया कि उन्होंने इस मामले से जुड़े सभी आवश्यक तथ्यों और दस्तावेजों के साथ पहले भी सिविल लाइन थाने में शिकायत की थी, लेकिन तब उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया था।
अब जबकि एक बार फिर मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित हो गई है तो रिपोर्ट लिखवाई है। किरणमयी ने फिलहाल मामले से जुड़े कुछ अहम सबूत सौंपे हैं और कहा है कि जब भी पुलिस को मूल टेप और ट्रांसक्रिप्ट के अलावा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत होगी तो वह उन्हें सौंप देंगी। उन्होंने कहा कि कई करोड़ रुपए की डील के बाद मंतूराम पवार ने अचानक अपना नाम वापस ले लिया था। इस घटना के थोड़े ही दिनों बाद मंतूराम ने भाजपा प्रवेश कर कांग्रेस के आरोपों की पुष्टि कर दी थी।



रायपुर । भारी-भरकम वादों के साथ छत्तीसगढ़ की सत्ता में आई राज्य की नई-नवेली कांग्रेस सरकार फिर कर्ज की कतार में खड़ी है। सरकार अपना एक हजार करोड़ रुपए का प्रतिभूति (सिक्योरिटी बांड) बेच रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के माध्यम से सरकार इसके लिए बोली लगवा रही है।
रायपुर | भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में अपनी मांगों को लेकर पत्रकारों का धरना प्रदर्शन जारी है. प्रेस क्लब के बाहर बड़ी संख्या में पत्रकार धरना पर बैठे हैं. धरना प्रदर्शन को समर्थन देने पूर्व पत्रकार और सरकार के मीडिया सलाहकार रुचिर गर्ग भी पहुंचे. वे भी पत्रकारों के साथ धरने में बैठे और उन्होंने घटना की जमकर भर्त्सना की. उन्होंने मौजूदा दौर में पत्रकारिता को सबसे ज्यादा चुनौती भरा कैरियर बताया और कहा कि समाज को भी इससे अवगत होना चाहिए |
रायपुर । कांग्रेस बिहार में ‘जन आकांक्षा रैली’कर रही हैं। राजधानी पटना में 30 साल बाद हुई कांग्रेस की रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुये जमकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि….आदरणीय साथियों पाटली पुत्र से लेकर पटना तक, गौतम बुद्ध से लेकर गुरू गोविंद सिंह तक बिहार ऐतिहासिक रहा है। एक जुमले बाज पता नहीं कैसे कह दिया कि मैं गंगा पु़त्र हूं, गंगा का बेटा हूं। गंगा की असली संतान तो आप है। जुमले बाजों से बचना होगा। पटना हर संघर्ष से लड़ता रहा है। अभी भी देश में एक संकट मंडरा रहा है, सविधान खतरे में है। सविधानिक संस्था खतरे में है, किसान संकट में है, बेरोजगारी चरम पर है, संगठित लूट हो रही है। मुझे यकिन है, कि बिहार फिर एक बार उठ खड़ा होगा। ये यकिन इस लिये भी अधिक है क्योंकि हमारे साथ हमारे राष्ट्र्ीय अध्यक्ष राहुल गांधी साथ है।
"
"
B 