पब्लिक उवाच 24 एक न्यूज़ पोर्टल है |


P. U. - नई दिल्ली, 17 अप्रैल। मौत की आशंका जताते हुए अतीक अहमद ने एक चिट्ठी लिखी थी और कहा था कि अगर मेरी मौत हो जाए तो इसे सुप्रीम कोर्ट को भेज दिया जाए। अब अतीक के इस लेटर को सुप्रीम कोर्ट भेज दिया गया है। मौत से पहले पेशी के लिए जाने के दौरान अतीक के भाई अशरफ ने भी इस चिट्ठी का जिक्र किया था और कहा था कि चिट्ठी में धमकी देने वाले अफसर का नाम लिखा है।
माफिया अतीक अहमद के मर्डर से जुड़ी जिस सीलबंद चिट्ठी का जिक्र अशरफ ने 29 मार्च को पेशी के दौरान किया था। बताया जा रहा है कि ये चिट्ठी अतीक ने सुप्रीम कोर्ट को लिखी थी। ऐसी संभावना है कि इस चिट्ठी में उन लोगों के नाम हो सकते हैं जिनको लेकर अतीक का ये मानना था कि उनसे उसकी जान को खतरा है।
चिट्ठी में हो सकते हैं कई बड़े नाम
सूत्रों के मुताबिक, अतीक अहमद की आखिरी चिट्ठी में 5 नेताओं के नाम हो सकते हैं। इसके अलावा इसमें कुछ कारोबारियों के नाम होने की भी संभावना है।
जान लें कि शनिवार रात प्रयागराज में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाते समय पुलिस कस्टडी में माफिया अतीक अहमद को 8 गोली मारी गई (Atique Ahmed Hatyakand) थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि ये गोलियां अतीक के सिर, गर्दन और छाती में लगीं।
अतीक हत्याकांड की जांच करेंगी 2 SIT
इस बीच, बड़ी खबर अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के मामले से जुड़े मर्डर केस की जांच के लिए 2 एसआईटी गठित की गई हैं। एक एसआईटी डीजीपी आरके विश्वकर्मा ने एडीजी जोन प्रयागराज पुलिस कमिश्नर प्रयागराज और डायरेक्टर एफएसएल के अगुवाई में गठित की (Atique Ahmed Hatyakand) है।
वहीं, दूसरी एसआईटी प्रयागराज पुलिस ने शाहगंज थाने में दर्ज हुए मर्डर के केस में गठित की है। अतीक ब्रदर्स हत्याकांड को लेकर यूपी सरकार एक्शन में है।
सीएम आवास पर बैठकों का दौर जारी
जान लें कि अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद सीएम योगी के घर बैठकों का दौर जारी है। यूपी की सुरक्षा व्यवस्था पर डीजीपी, मुख्य गृह सचिव के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक की।
इसके अलावा सीएम के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। ये भी खबर है कि सीएम योगी की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है। Z+ से डबल Z+ सुरक्षा दिए जाने की तैयारी है।
P. U. - प्रयागराज, 16 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की कल देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, इस बीच अतीक की हत्या करने वालों का कबूलनामा सामने आया है।
आरोपियों ने पुलिस के सामने कहा कि ‘माफिया अतीक का पाकिस्तान से संबंध था। उसने और उसके गैंग में शामिल सदस्यों ने तमाम निर्दोष लोगों का कत्ल किया था। अतीक जमीन हड़पने के लिए हत्या करता था और विरोध में गवाही देने वालों को भी नहीं छोड़ता था। उसका भाई अशरफ भी ऐसा करता था, इसलिए हमने दोनों को मार डाला।’ काल्विन अस्पताल में दोनों भाईयों की हत्या करने के आरोपितों ने पुलिस के सामने ऐसा ही बयान दिया है।
अतीक गैंग लगातार लोगों को परेशान और हत्या करता
तीनों अलग-अलग मामलों में पहले जेल जा चुके हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपित कब और कैसे प्रयागराज आए थे। उनका स्थानीय मददगार कौन-कौन हैं। बताया गया है कि लवलेश तिवारी बांदा, सनी पुराने हमीरपुर और अरुण मौर्या कासगंज का रहने वाला है।
पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैमरा और आइडी लेकर आरोपित कब और कैसे अस्पताल में दाखिल हुए थे। मौके पर एक बाइक भी गिरी पड़ी थी, जिसे आरोपितों की बताई जा रही है।
अभियुक्तों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि तीनों अलग-अलग मामले में जेल जा चुके हैं। अधिकारियों ने जब उनसे सवाल किए तो पहले अलग-अलग बयान दिए मगर कड़ाई से पूछताछ में हत्या की कहानी बयां कर दी। कहा कि माफिया अतीक का न केवल पाकिस्तान और उसकी खूफिया एजेंसी आइएसआइ से संबंध था। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से भी कनेक्शन सामने आया था। अतीक गैंग के लोग लगातार लोगों को परेशान कर रहे और हत्या (Atiq Ahmad Shooter) भी करते थे। इसकी वजह से लोग खौफजदा थे।
P.U. - नई दिल्ली। भारत में रविवार को कोरोना संक्रमण के 10,093 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, आज के ताजा कोविड -19 मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को 10,753 मामले सामने आए थे, जबकि शुक्रवार को 11,109 मामले सामने आए थे। वहीं, गुरुवार को कोरोना के 10,158 मामले दर्ज किए गए थे।
सक्रिय मामलों की संख्या 57,542 थी जो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार कुल मामलों का 0.13 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटों में 6,248 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे कुल डिस्चार्ज की संख्या 4,42,29,459 हो गई, जबकि ठीक होने की दर वर्तमान में 98.68 प्रतिशत है।
बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 807 टीकों के साथ, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।
रविवार को इस बीमारी से 23 लोगों की मौत हो गई और मृत्यु दर 1.19% के साथ मृत्यु दर 5,31,114 हो गई।
Owner / Director - Piyush Sharma
Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,
E mail - publicuwatch24@gmail.com
Contact No. : 7223911372