दिल्ली | पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। लेह में एक सभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार, 'सबका साथ- सबका विकास' के मूल मंत्र पर काम कर रही है। देश का कोई भी व्यक्ति, कोई भी कोना विकास से अछूता ना रहे इसके लिए पिछले साढ़े चार साल से हम लगातार काम कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल एक्ट (Ladakh Autonomous Hill Development Council Act) में बदलाव किया गया है और काउंसिल को खर्च से जुड़े मामलों में अब ज्यादा अधिकार दिए गए हैं। अब क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले पैसे यहां की ऑटोनॉमस काउंसिल ही जारी करती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 'पीएम किसान सम्मान निधि योजना' का लाभ लेह-लद्दाख के अनेक किसान परिवारों को भी होने वाला है। सरकार ने फैसला लिया है कि जिन किसानों के पास 5 एकड़ से कम ज़मीन है, उनके बैंक खाते में सीधे 6 हज़ार रुपए हर वर्ष केंद्र सरकार ट्रांसफर करेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि बजट में ST वेलफेयर के लिए लगभग 30% की बढ़ोतरी की गई है और दलितों के विकास के लिए लगभग 35% अधिक बजट का आवंटन इस बार किया गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में विकास की पंचधारा, यानि बच्चों को पढ़ाई, युवा को कमाई, बुजुर्गों को दवाई, किसान को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई, सुनिश्चित करने में जुटी हुई है। लेह-लद्दाख और कारगिल में भी इन सभी सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास चल रहा है।



फीरोजाबाद । इस साल हज पर जाने वाले भारतीय यात्रियों का छाता ही उनकी राष्ट्रीयता की पहचान कराएगा। धूप से बचाने को सऊदी सरकार द्वारा उन्हें मीना (सऊदी अरब का पवित्र शहर) में छाता दिया जाएगा, जो भारतीय ध्वज तिरंगा के रंगों वाला होगा। हज यात्रा पांच जुलाई से शुरू होगी। उप्र से 30,836 लोगों ने हज के लिए आवेदन किया है।
नई दिल्ली। देश आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। भारत में इस बार गणतंत्र दिवस पर दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा मुख्य अतिथि होंगे। रामफोसा परिवार सहित दिल्ली पहुंच चुके हैं।

"
"
B 