
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में प्रदेश के नव नियुक्त मुख्य सचिव विकास शील ने सौजन्य भेंट की। विकासशील को आईएएस बनने के बाद मध्य प्रदेश कैडर मिला था। नवंबर 2000 में मध्यप्रदेश राज्य के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला। वे कोरिया, बिलासपुर और रायपुर जिले के कलेक्टर रहे हैं। वे स्कूल शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामान्य प्रशासन और स्वास्थ्य विभागों के सचिव पद पर तैनात रहे। इसके अलावा, वे अप्रैल 2007 से अप्रैल 2008 तक राजधानी रायपुर के कलेक्टर भी रहे हैं। वर्ष 2018 से वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में रहे। उन्होंने केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग, जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में जल जीवन मिशन के मिशन डायरेक्टर के पद पर अपनी सेवायंे दीं।
विकासशील का जन्म 10 जून 1969 को हुआ था। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बी.ई. और फिर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से एम.ई. किया। उन्होंने सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी, अमेरिका से लोक प्रशासन में मास्टर और एक्जीक्यूटिव मास्टर डिग्री और स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन एवं नीति में एडवांस्ड स्टडी का सर्टिफिकेट कोर्स किया है।





publicuwatch24.-रायपुर। ईडी रायपुर ने 30 सौ करोड़ के आबकारी घोटाले पर बड़े एक्शन की तैयारी में है। ईडी ने 30 अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। इनमें वे सभी अधिकारी हैं जिन्हें पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी थी। इनमें एक महिला आईएएस के पति भी शामिल हैं।जिन अफसरों को समन किया गया है उनमें एक अतिरिक्त कमिश्नर,5 उपायुक्त, 14 सहायक आयुक्त,7 जिला आबकारी अधिकारी,3 अन्य अधिकारी शामिल हैं। इनमें से 7 अधिकारी रिटायर हो चुके हैं। 
"
"
B 