रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने बीते 15 सालों को सिंचाई कर माफ करने की घोषणा की।
गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे पता है कि 15 साल प्रदेश के लाखों किसानों का सिंचाई कर लंबित है, लेकिन ये सरकार किसानों की सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार 15 साल से लंबित किसानों का 207 करोड़ का सिंचाई टैक्स माफ कर रहे हैं।
बघेल ने कहा किसानों को कर्ज के कुचक्र से मुक्ति दिलाए बिना उनकी और गांवों की स्थिति सुधारी नहीं जा सकती। इसलिए हमने मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में 16 लाख 65 हजार किसानों का लगभग 6 हजार 230 करोड़ रूपए का अल्पकालिक कृषि ऋण माफ कर दिया।



रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद पुलिस मैदान में भूपेश बघेल ने परेड की सलामी ली। भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए अपने भाषण की शुरुआत अपनी मातृभाषा छत्तीसगढ़ी में की।उन्होंने सबसे पहले प्रदेश के उन विभूतियों को नमन किया जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महती भूमिका निभाई है ।
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 15 साल बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में ध्वजारोहण किया। इससे पहले बतौर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रायपुर और जगदलपुर में तिरंगा फहराते रहे हैं। रमन सिंह के साथ इस मौके पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि छत्तीसगढ़ 15 साल के विकास के साथ और तेजी से आगे बढ़ेगा।
रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य अतिथि गृह पहुना में राज्य वीरता पुरस्कार के लिए चयनित बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से आत्मीयता से बात-चीत की और उनका मुंह मीठा कर स्वागत किया। बघेल ने बच्चों के साहस और सूझबूझ की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकानाएं दी। इन बच्चों को कल राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
"
"
B 