Thursday, 13 August 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार को बजट पेश किया। बजट के बाद जहां कांग्रेस इसकी प्रशंसा कर रही है वहीं बीजेपी ने बजट को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने युवाओं से रोजगार के वादे किए, लेकिन बजट में उनका जिक्र भी नहीं किया। रमन सिंह ने तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा कि इस बजट ने बेरोज़गार युवाओं का उनकी वास्तविक सरकार से परिचय करवा दिया है। इसके साथ ही रमन सिंह ने शराबबंदी को लेकर भी कांग्रेस सरकार को घेरा। पूर्व सीएम ने कहा कि चुनाव के पहले तो कांग्रेस ने शराब  के विरुद्ध आन्दोलन छेड़ दिया था। लेकिन सत्ता में आते ही ऐसा मदिराप्रेम उमड़ा कि घोषणापत्र वाली पूर्ण शराबबंदी बजट से छूमंतर हो गयी है।

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर पहुंचे हैं। सुबह करीब 10 बजे वे नया रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे। यहां राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष धरम लाल कौशिक सहित मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर, डीजीपी डीएम अवस्थी, रायपुर के कलेक्टर बसरव राजू और पुलिस अधीक्षक नीथू कमल सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पीएम का एक-एक कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एयरपोर्ट पर मौजूद नहीं थे।
सीएम भूपेश बतौर प्रदेश के वित्त मंत्री आज विधानसभा में राज्य का बजट पेश कर रहे हैं। इसी वजह से भूपेश प्रोटोकॉल के मद्देनजर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाए। इसके लिए उन्होंने पीएम को पत्र लिखकर खेद भी जताया था। इसके अलावा भूपेश ने पीएम से अनुरोध किया था कि वे राज्य के बजट को देखते हुए अपना दौरा कार्यक्रम आगे बढ़ाने पर विचार करें। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा कार्यक्रम पहले से ही तय था और इसमें फेरबदल की कोई संभावना नहीं थी। प्रधानमंत्री रायपुर एयरपोर्ट से सीधे रायगढ़ के लिए रवाना हो गए। वहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ का अपना प्रस्तावित दौरा आगे बढ़ाने की सलाह दी थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनके छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के प्रवास के लिए हार्दिक प्रसन्न्ता भी जताई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पत्र में लिखा था कि मेरी इच्छा है कि आपके छतीसगढ़ प्रवास के दौरान मैं आपके स्वागत के लिए उपस्थित रहूं। आपका प्रवास और बजट प्रस्तुत होने की तिथि एक ही दिन होने के कारण दोनों दायित्वों के निर्वहन में व्यवहारिक कठिनाइयां आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने इसे दृष्टिगत रखते हुए प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ प्रवास की प्रस्तावित तारीख को आगे बढ़ाने का आग्रह किया था।

रायपुर ।  विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता का आभार जताया. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 400 यूनिट तक बिजली की खपत में बिजली बिल हाफ किया जाएगा. सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि प्रदेश में 20 लाख किसानों को ऋण माफ़ी का लाभ मिला है।

रायपुर । नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर से लेकर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले तक फैला अबूझमाड़ का इलाका नक्सलियों का अभ्यारण्य बना हुआ है। गुरूवार को फोर्स ने इंद्रावती नदी के पार जाकर दुस्साहसिक अभियान चलाया जरूर पर हकीकत यह है कि इस ओर नक्सलियों पर निगरानी रखने की कोई व्यवस्था नहीं है।
दक्षिण बस्तर में 2005 में सलवा जुड़ूम शुरू हुआ तो इंद्रावती के उस पार माड़ के इलाके तक फोर्स और जुड़ूम आंदोलनकारियों की पहुंच बनी थी लेकिन जुड़ूम के ठंडा पड़ने के बाद नक्सली निश्चिंत हो गए हैं।
हालांकि पिछली सरकार ने अबूझमाड़ में पकड़ बनाने की कोशिश काफी की लेकिन 44 सौ वर्ग किमी का यह इलाका वास्तव में अबूझ ही है। घने जंगलों, ऊंचे पहाड़ों से घिरे माड़ में नक्सलियों के कई कैम्प चलने की सूचना है।
यहां वाहन नहीं जा सकता। पैदल चलकर फोर्स बहुत अंदर तक नहीं जा सकती। माड़ में नारायणपुर की ओर से फोर्स कुछ अंदर तक जा चुकी है। सोनपुर और बासिंग में फोर्स की मौजूदगी से उस ओर हालात बदले हैं। लेकिन दंतेवाड़ा और बीजापुर की ओर फोर्स नहीं है।
इंद्रावती के पार 25 किमी अंदर जाकर फोर्स ने ऑपरेशन किया जो आसान नहीं था। डीजीपी डीएम अवस्थी कहते हैं कि फोर्स की पकड़ धीरे-धीरे मजबूत हो रही है। माड़ से इंटेलीजेंस इनपुट मिलना इस बात के संकेत हैं। उन्होंने कहा कि इंद्रावती के पार इस ओर भी कैम्प खोलने की तैयारी की जा रही है।
जल्द ही कुछ कैम्प खुलेंगे। दरअसल इधर से जंगल के अंदर कैम्प खोलना कठिन है। नदी होने की वजह से बैकअप मिलना मुश्किल है। कैम्प में रसद आदि भी पैदल ढोकर ले जाना पड़ेगा। इसका समाधान यही है कि इंद्रावती में भैरमगढ़, नेलसनार, मुचनार के आसपास पुल बनाए जाएं।
इधर से भागकर उधर जा रहे नक्सली
गुरूवार को ही ओड़िशा में पुलिस ने नुआपाड़ा इलाके में एक नक्सल कैम्प को ध्वस्त किया। यह ऐसा इलाका है जहां पिछले कई सालों से नक्सलियों की कोई गतिविधि नजर नहीं आई थी। जानकारों का कहना है कि बस्तर में जब भी दबाव बढ़ता है नक्सली ओड़िशा और तेलंगाना में नए ठिकाने तलाश लेते हैं। उन्हें पकड़ने के लिए संयुक्त रणनीति भी बनी है लेकिन वे रोज ठिकाने बदल रहे हैं।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed