


नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में अज्ञात आरोपी की लगातार पता – तलाश किया जा रहा था. इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना मिला कि आरोपी रोहन सिंह राजपूत निवासी मोदी चौक वार्ड क्रं 10 चांपा के द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसला भगा ले जाने की सूचना मिलने पर आरोपी की पतासाजी कर पकड़ा, जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

publicuwatch24.-बिलासपुर। बलरामपुर जिले में कन्हर नदी में हो रहे अवैध रेत खनन को रोकने के दौरान सिपाही शिव बचन सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर की गई हत्या की घटना पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया है और राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। मुख्य न्यायाधीश ने इस मामले को अवकाशकालीन पीठ के समक्ष पेश किया, जहां सुनवाई के दौरान अदालत ने टिप्पणी की है कि बार-बार अवैध खनन पर रोक के निर्देशों के बावजूद ऐसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि राज्य में हालात बेहद चिंताजनक हैं। अदालत ने राज्य के खनिज सचिव और वन विभाग को नोटिस जारी करते हुए विस्तृत जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 9 जून को तय की गई है।

Owner / Director - Piyush Sharma
Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,
E mail - publicuwatch24@gmail.com
Contact No. : 7223911372