छग सभी जिला कांग्रेस में जिलाध्यक्ष पद के लिए थोक में लेनदेन की चर्चा राहुल गांधी ने जिलाध्यक्ष चुनने जो प्रक्रिया बनाई उस नियम की अवेलहना प्रदेश के बड़े नेता अंदर ही अंदर लेनदेन से जुड़े होना बताया जा रहा कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार जिलाध्यक्ष का चयन होना था लेकिन कांग्रेस के ही बड़े पदाधिकारी अध्यक्ष पद को बेचने में ज्यादा इच्छा रखते हैं और पार्टी की छवि धूमिल कर रहे हैं छत्तीसगढ़ में प्रायः सभी ज़िलों से ये शिकायतें मिल रही है कि चयनित भर्ती प्रक्रिया पूरी तरीक़े से पैसे पर निर्धारित हो गई है या तो आप प्रदेश के नेता को पैसा देकर सेट करो या फिर प्रभारी अधिकारी जो अन्य प्रदेशों से चुनाव के लिए प्रभारी बनकर आए हुए हैं उन्हें पैसा देकर सेट करो यही प्रक्रिया कांग्रेस पार्टी के लिए घातक साबित हो रही है धीरे धीरे सभी ज़िले में पैसे की बात तो लेन देन की बात खुलकर सामने आने की संभावना है...

panchayattantra24.-रायपुर। पार्टी में रहते हुए अपने ही नेताओं के खिलाफ देने वाले पूर्व विधायक और मौजूदा समय में कांग्रेस से निष्कासित बृहस्पत सिंह ने एक नया बयान देकर प्रदेश की सियासत में खलबली मचा दी है। बृहस्पत सिंह ने इस बार अपनी पूर्व पार्टी की नेता और छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह प्रभारी जरिता लैतफलांग पर गंभीर आरोप लगाए है। कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने जरिता लैतफलांग पर जिलाध्यक्ष पद के नाम पर पैसे मांगने के आरोप लगाए है। उनका दावा है कि, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मीदवारों को फोन इसके लिए फोन आ रहे है। सरगुजा संभाग में नए जिला अध्यक्षों के नियुक्ति के लिए पैसो की मांग की जा रही है। Also Read - धरमजयगढ़ के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम हालांकि इस बयानबाजी के बाद कांग्रेस ने भी मोर्चा संभाल लिया। इस बारें में पीसीसी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि, बृहस्पत सिंह का बयान राजनीति से प्रेरित है। पार्टी ने उनको बाहर निकाल दिया है लेकिन वह फिर से पार्टी में आना चाहते है। उनके आवेदन पर विचार नहीं किया गया, इसलिए वे ऐसा बयान दे रहे है।




"
"
B 