
publicuwatch24-रायपुर। सांसद संबित पात्रा रायपुर आएंगे, उन्हें National Supercross Bike Racing Championship का निमंत्रण मिला है। बीजेपी नेता उज्जवल दीपक ने बताया, महाप्रभु जगन्नाथ की पावन नगरी, पूरी के लोकप्रिय सांसद संबित पात्रा से भेंट कर छत्तीसगढ़ में आयोजित होने जा रही “National Supercross Bike Racing Championship” की जानकारी साझा की एवं उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया। इस अवसर पर चैंपियनशिप की ऑफ़िशियल शर्ट भेंट की। यह चैंपियनशिप 8 और 9 नवंबर को रायपुर में आयोजित होने जा रही है, जिसमें देशभर से राइडर्स भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सुरक्षित मोटरस्पोर्ट्स की संस्कृति को बढ़ावा देना और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है।




"
"
B 