
publicuwatch24.-रायपुर. कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच एक बार फिर से सियासी बयानबाजी शुई हो गई है. अभियान को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग दी जा रही है. तो वहीं मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में तो नाच-गाना होता है. दरअसल, कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान जारी है. इसको लेकर मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग दी जा रही है. आधे से ज्यादा कांग्रेस नेता जेल में हैं. कांग्रेस में तो टिकट लेन-देन का खेल चलता है. यह बात कई कांग्रेसी नेताओं ने जाहिर की है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मंत्री कश्यप के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में नाच-गाना होता है, महाराष्ट्र के तावड़े जैसे भ्रष्ट लोग ट्रेनिंग देने आते हैं. लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं है.
छत्तीसगढ़ रेलवे पर छठ गीत चलाए जाने को मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह आस्था से जुड़ा विषय है, राजनीति से नहीं. पीएम मोदी देवालयों पर भी जाते हैं. वह आमजनता को संस्कृति, स्वच्छता और पौधारोपण से जोड़ने की बात भी करते हैं. वहीं इस बयान पर पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि छठ बिहार का प्रमुख त्योहार है, यह पूरे देश में मनाया जाता है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इसे इवेंट बना रहे हैं. ऐसा दर्शाने की कोशिश हो रही है कि जैसे पहली बार हो रहा, जबकि ऐसा पहले भी होता आया है.




"
"
B 