Friday, 14 August 2026

भाजपा का विषय देशभक्ति, कांग्रेस का पास्कितान हित - भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भाषण के जवाब में कहा है कि भाजपा को इस बात का गर्व है कि देशभक्ति इन चुनावों में अहम मुद्दा है। भाजपा देशद्रोहियों, टुकड़े-टुकड़े गैंग और रक्तपिपासु नक्सलियों के साथ कांग्रेस की तरह नहीं खड़ी है। 

कांग्रेस की प्रचार-सभा में प्रियंका गांधी ने भाजपा पर देशभक्ति को कथित चुनावी मुद्दा बनाने पर निशाना साधा था। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि पूरे विश्व में आज भारत के पराक्रम का सम्मान हो रहा है और यह केन्द्र की मोदी जी की सरकार की राजनीतिक इच्छाशक्ति का ही सुपरिणाम है। राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता की सुरक्षा भाजपा के डीएनए में है और वह भारत को विश्वमंच पर एक शक्तिशाली, स्वाभिमानी व समृद्ध राष्ट्र के तौर पर पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के देशभक्ति को मुद्दा बनाने पर प्रियंका गांधी का विचलित होना स्वाभाविक है, क्योंकि ऐसा कुछ बताने और गर्व करने जैसा कुछ अब कांग्रेस के पास बचा नहीं है। देशविरोधी नारे लगाने वालों के साथ उनकी पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी खड़े नजर आते हैं, कश्मीर में सैन्य बल की मौजूदगी कांग्रेस को पीड़ा पहुंचाती है, अर्बन नक्सलियों पर कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस आगे आती है, पुलवामा के आतंकी हमले में अपने राजनीतिक नफा-नुकसान का गणित कांग्रेस लगाती है, उरी की सर्जिकल और बालाकोट की एयर स्ट्राइक के सबूत मांगकर पाकिस्तान की पसंदीदा पार्टी कांग्रेस बनती है, मिशन शक्ति की सफलता पर गर्व करने के बजाय उसकी लॉन्चिंग पर सवाल कांग्रेस उठाती है। भाजपा ने देश को अपने शासनकाल में गर्व से सिर ऊंचा करने के कई मौके दिए हैं और सख्त संदेश भी विश्व को दिए हैं। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि दरअसल देशभक्ति का भाव ही एक अच्छी और मजबूत सरकार चुनेगा और  इस मोर्चे पर कांग्रेस नेताओं को उनका हालिया आचरण बेनकाब कर चुका है और वे मान चुके हैं कि इस चुनाव में कांग्रेस अपनी ऐतिहासिक पराजय के एक और पड़ाव पर सिमट रही है, इसलिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अधीर और विचलित हो रही हैं। 
डॉ. सिंह ने कहा कि  भाजपा की केन्द्र सरकार ने गरीबों, किसानों, युवकों, महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर खैरात बांटने के बजाय जमीनी स्तर पर मजबूत और स्थायी काम किए हैं, ताकि देश के सभी वर्गों को समस्याओं के अभिशाप से मुक्ति मिले।  इसके उलट कांग्रेस एक ओर जहां गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवकों से जुड़े मुद्दों पर भावनाएं भड़काकर उनका सिर्फ राजनीतिक इस्तेमाल वोट लेने के लिए करती है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed