Friday, 14 August 2026

अधिकारियों की मनमानी पर सरकार को रखनी होगी निगरानी - संजीव अग्रवाल

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रवक्ता व मीडिया समन्वयक संजीव अग्रवाल ने एक अहम मुद्दे को मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जनता के समक्ष लाते हुए कहा है कि, भारतीय जनता पार्टी के रमन सिंह की सरकार के शासन काल में अधिकारियों की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि सरकार बदलने के बाद भी वह यथावत जारी है। छत्तीसगढ़ में अधिकारी इतने मन-चले हो गए हैं कि उन्हें कानून व्यवस्था की कोई परवाह नहीं है। 

संजीव अग्रवाल ने कहा कि सरकार चली गई  परंतु भ्रष्ट अधिकारियों के आचरण नहीं बदले। दिनांक 18-03-2019 को छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा रायपुर के डिप्टी कलेक्टर प्रणव सिंह को सूरज कुमार साहू के स्थान पर भाड़ा नियंत्रक,रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। परंतु हैरत की बात है कि इस अधिकारी ने दिनांक 01-03-2019 को ही अपने आपको  रायपुर भाड़ा नियंत्रक मानते हुए आदेश जारी कर दिए। 
अब प्राप्त दस्तावेज़ों के अनुसार या तो शासन के द्वारा कोई गलती हुई है (जिसकी गुंजाईश कम ही है) या फिर यह अधिकारी अपने अधिकार का दुरुपयोग कर रहा है। अब प्रश्न यह है कि क्या यह अधिकारी भ्रष्टाचार की सारी सीमा लाँघ कर काम नहीं कर रहा है ? ऐसे ही अधिकारियों के आचरण के कारण सरकारें बदनाम होती हैं। 
संजीव अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की मौजूदा काँग्रेस सरकार से मांग की है कि इस विषय को संज्ञान में लेकर इस मन-चले अधिकारी पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करे और एक मिसाल पेश करे ताकि इसके जैसे और अधिकारियों तथा कर्मचारियों अपनी मनमानी और भ्रष्टाचार करने से पहले सचेत रहें क्योंकि इन अधिकारियों की करनी का दंश प्रदेश की मासूम जनता को झेलना पड़ता है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed