Friday, 14 August 2026

राकेश गुप्ता ने चंद्राकर को भेजा आईना, कहा- आपकी चौकीदारी में दामाद करोड़ों की हेराफेरी कर भाग गया

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में आईने की राजनीति शुरु होते ही जोर पकड़ने लगी है, कांग्रेस एक-एककर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को आईना भेजकर उन्हें आईना दिखाने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने भी भाजपा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर को आईना भेजकर पूछा कि आपकी चौकीदारी में पूर्व में सीएम रमन सिंह के दमाद डॉ. पुनीत गुप्ता करोड़ो की हेराफेरी कर प्रदेश से भाग गया. यह आपकी कैसी चौकीदारी थी ।
राकेश गुप्ता ने ट्विटर की जरिए कहा कि ओनरशिप में अस्पताल को गिरवी रख देने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर से जवाब मांग रही है. इसलिए तोहफे में आपके लिए आईना भिजवा रहा हूं अपना मुंह देख कर इसका सवाल का जवाब दीजिए. किस तरह से अस्पताल में दमाद ने भ्रष्टाचार किया है इसका जवाब दीजिए. ट्विट करते हुए बकायदा गुप्ता ने अजय चंद्राकर, बीजेपी और पीएमओ इंडिया को भी टैग किया है ।
ये लिखा ट्विट में
    ”स्वास्थ्य मंत्री रहते आपकी चौकीदारी में सरकार का दामाद करोड़ों रुपए की हेराफेरी करके भाग गया है ओनरशिप में अस्पताल को गिरवी रख देने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता आपसे जवाब मांग रही है तोहफे में आईना भिजवा रहा हूं अपना मुंह देख कर जवाब दें.”
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आईना भेजते हुए तंज कसा था और पीएम को आईने में असली चेहरा पहचाने की कोशिश की थी. भूपेश ने आईने के साथ एक पत्र भी लिखा था जिसमें लिखा था कि आपको किस नाम से पुकारे चायवाला, चौकीदार, प्रधान सेवक या फिर औऱ किस नाम से पुकारे. इसलिए आप अपना असली चेहरा पहचानिए. जिसके बाद से छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल के साथ-साथ आईने की राजनीति भी शुरु हो गई है ।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed